अमेरिकी हिंदुओं को न्यूयॉर्क में संबोधित करेंगे मोहन भागवत, वसुधैव कुटुंबकम पर आरएसएस प्रमुख रखेंगे अपने विचार
खबर सार :-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों से मिलेंगे। न्यूयॉर्क में उनका एक बहुत बड़ी जनसभा को संबोधित करने का प्लान है। इसमें अमेरिका के बड़ी संख्या में हिंदू भाई बहन शामिल होंगे। आयोजकों ने मीडिया को बताया कि यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में देशभर से हिंदू संस्कृति का आध्यात्मिक सामुदायिक और सेवा संगठन साथ रहेंगे। मोहन भागवत इस समय काफी सक्रिय रहते हैं ।
खबर विस्तार : -
वाशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत वसुधैव कुटुंबकम विषय पर न्यूयार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सेवाभाव किस तरह से रखा जाए? इस पर भी अपनी बात रखेंगे। अगर हृदय में वसुधैव कुटुंबकम है तो कोई और गैर नहीं है। वह 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों से मिलेंगे।
मोहन भागवत इस समय हैं काफी सक्रिय
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों से मिलेंगे। न्यूयॉर्क में उनका एक बहुत बड़ी जनसभा को संबोधित करने का प्लान है। इसमें अमेरिका के बड़ी संख्या में हिंदू भाई बहन शामिल होंगे। आयोजकों ने मीडिया को बताया कि यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में देशभर से हिंदू संस्कृति का आध्यात्मिक सामुदायिक और सेवा संगठन साथ रहेंगे। मोहन भागवत इस समय काफी सक्रिय रहते हैं । दिल्ली में हुए जैन जी के प्रदर्शन से पहले भी उन्होंने एक टिप्पणी की थी प्रदर्शन के बाद देशभर में जिस तरह से हो हल्ला हुआ, उससे संसद का कामकाज भी रूका रहा।
आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में
मोहन भागवत ने इन्हीं दौरान देश के करीब 2000 युवाओं से उनकी समस्याओं पर बात करते हुए भारतीय संस्कृति सभ्यता को समझाया था। इसके बाद उनका कार्यक्रम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है। आयोजकों के अनुसार रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें अलग-अलग धर्म के लोगों व उनके विचारों पर बातचीत होगी। सामाजिक सद्भाव पर वह अपने विचार रखेंग। दुनिया को बताएंगे की पूरी दुनिया कैसे एक परिवार है। हमारे देश में भारत में इसे एक सिद्धांत के रूप में वसुधैव कुटुंबकम कहते हैैं।
यह भी पढ़ेंः राहुल और अखिलेश पर बरसे आकाश आनंद, हाथरस में सपा, भाजपा और कांग्रेस की खिंचाई की
यही बात वह पूरी दुनिया के सामने फिर से रखेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकन हिंदू का इंगेजमेंट और डायलॉग द्वारा बड़ी संख्या में सहयोगी संगठनों को शामिल किया जा रहा है। अमेरिका में रहने वाले कई धर्म के लोग भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने इसे अमेरिका में होने वाले सबसे विविध हिंदू सामुदायिक आयोजन में से एक बताया है। प्राचीन भारतीय दार्शनिक सिद्धांत के आधार पर वह अपना व्याख्यान लोगों के सामने रखेंगे। यह बातचीत आपसी समझदारी और सेवाभाव के लिए होगी। इसमें बताया जाएगा की सेवा भाव किस तरह से रखेंगे, अगर हृदय में वसुधैव कुटुंबकम है तो कोई और गैर नहीं है।
कार्यक्रम बहुत उत्तम समय पर होने जा रहा
उम्मीद है कि कार्यक्रम में कई भाषाओं के लोग अलग-अलग क्षेत्र के तथा सांस्कृतिक और संगठनात्मक पृष्ठभूमि वाले भी शामिल होंगे। कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि इस का मकसद यह दिखाना होगा कि कैसे विविधता पूर्ण समुदाय अपनी अलग-अलग परंपराओं को बनाए रखते हैं। साझा मूल्यों के आधार पर वह किस तरह से एक रहते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर पूरी दुनिया में लोग भाई-बहन का पर्व मनाएंगे। इसी बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए तथा एक दूसरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझने के लिए यह कार्यक्रम बहुत उत्तम समय पर होने जा रहा है। न्यूयॉर्क का यह आयोजन इस भावना को समुदायों देश मानवता और प्रकट के बीच भी रिश्ते बढ़ाएगी।
समुदायों से उनके प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचेंगे
उन्होंने बताया कि किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं, बल्कि इसमें सभी धार्मिक नेताओं समुदाय के नेताओं, डॉक्टर, उद्यमियों, वकीलो,ं शिक्षकों, कलाकारों तथा अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिकों व स्वयंसेवकों को भी बुलाया गया है। बड़ी संख्या से लोग यहां पहुंचना चाह रहे हैं। इसलिए देश भर के मंदिरों, योग, संगठनो,ं शिक्षण संस्थानों तथा भाषाओं और सेवा समूहों के अलावा क्षेत्रीय संघ को संस्कृतिेक निकायों और इसके अलावा अलग-अलग धर्म के समुदायों से उनके प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। अभी हाल ही में मोहन भागवत ने मुंबई में एक आयोजन किया था।
यह भी पढ़ें : जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता: विधानसभा घेराव के बाद सरकार के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jaipur में विकास यात्राओं को सिग्नल देंगे नितिन नवीन, youth से संवाद कर परखेंगे मन की बात
2026-09-25
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24
-
BJP में बढ़ी महिला नेताओं की जिम्मेदारी, अब आरक्षण की जरूरत पूरी
2026-09-23
-
बोलीं ममता बनर्जी, BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी, CEC के काले कारनामे उजागर
2026-09-23
-
बिहार कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगाई मुहर
2026-09-23
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21