अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भाजपा लखनऊ महानगर में हुआ भव्य स्वागत
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति द्वारा हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के लखनऊ महानगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति द्वारा हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के लखनऊ महानगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। महानगर पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि "लखनऊ महानगर संगठन की ऊर्जा का केंद्र है। उत्तर प्रदेश में अवध और अवध में लखनऊ महानगर संगठन की विशेष जिम्मेदारी रहती है।" उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझकर जनता तक पहुंचा सकें।
संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया
उन्होंने आगामी बूथ सम्मेलन, बूथ सत्यापन अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय रहें । उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सफलता की आधारशिला है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं, कार्य विस्तार एवं संगठनात्मक रचना पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने महानगर के सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक के दूसरे सत्र में पूर्व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जबकि तीसरे सत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री घनश्यामदास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिंकू सोनकर,उपाध्यक्ष दीपक कुमार शुक्ला दीपू, योगेन्द्र पटेल, सीता नेगी,विनायक पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, जी.डी. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14