मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके

खबर सार :-

मॉनसून के समय में बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। ज्यादातर लोगों को शिकायत रहती है कि बारिश के मौसम में उनके बाल पहले के मुकाबले ज्यादा झड़ने लगते हैं।
मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके

खबर विस्तार : -

Hair Fall Care: बारिश का मौसम आते ही लोगों को राहत तो मिलती है, लेकिन कई लोगों को बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत है बाल झड़ने की। ज्यादातर लोगों को बारिश का मौसम आते ही इस बात की शिकयात रहती है कि उनके बाल पहले के मुकाबले ज्यादा झड़ने लगे, बाल फ्रीजी होने लगे हैं और स्कैल्प में खुजली होने लगी है। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो चलिए जानते हैं इससे बचने का उपाय क्या है। 

मॉनसून में बालों में होने वाली परेशानियों का कारण और निवारण

मॉनसून अपने साथ राहत तो लाता ही है, लेकिन कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है। इस मौसम में कुछ लोगों को बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश का मौसम शुरु होते ही उनके बालों में झड़ने, फ्रीजी होने और खुजली होने की समस्या होने लगती है। एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए होता  है कि बारिश के दौरान हवा में नमी और गंदगी होती है, जिस कारण बाल कमजोर होने लगते हैं। यही वजह है कि बाल झड़ने लगते हैं। मॉनसून के समय में स्कैल्प पर पसीना, धूल और तेल जमा होने लगता है, जिससे बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं। इसके लिए आप हफ्ते में दो से तीन बार माइल्ड शैंपू से बालों की सफाई कर सकते हैं। इससे बालों की प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है। बाल धोने के बाद उसे तौलिये से हल्के हाथों से सुखाना चाहिए। 

गीले और भीगे बाल बांधने से बचना चाहिए

आपने गौर किया होगा कि ज्यादातर लोगों को गीले बालों होने के बावजूद बांध लेते हैं, लेकिन यह आदत आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। गीले बाल काफी कमजोर स्थिति में होते हैं। इस कारण हल्का खिंचाव करने पर टूट जाते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक नमी बने रहने के कारण स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बालों को पहले अच्छी तरह सुखा लें उसके बाद ही उन्हें बांधें। इस मौसम में उलझे बालों को छोटी कंघी से सुलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसे सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल बेहतर होता है। इसके साथ ही अगर आप लकड़ी के कंघी का इस्तेमाल कर रही हैं तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिल सकता है। 

बारिश के मौसम में हीट स्टाइलिंग से बचना चाहिए

बारिश के मौसम में बालों में नियमित तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। सप्ताह में नारियल, बादाम या आपकी पसंदीदा हेयर ऑयल से स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जड़ों में मजबूती आती है। आप तेल लगाने के बाद इसे रात भर के लिए भी  छोड़ सकते हैं। अगर आपके बाल इस मौसम में फ्रिज हो जाते हैं, तो ऐसे में स्ट्रेटनर, कर्लिंग या ब्लो ड्रायर करने से बचना चाहिए। इससे बाल कमजोर होते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान कम से कम हीट स्टाइलिंग करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: मॉनसून में एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, बारिश में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जाने इसके लक्षण और बचाव के उपाय

अन्य प्रमुख खबरें