The Paradise का धांसू टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'KGF' और 'पुष्पा' को भी छोड़ा पीछे
खबर सार :-
The Paradise Teaser Hindi : नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज़ हो गया है। नानी का एक्शन अवतार जबरदस्त है। जबकि राघव जुयाल भी खतरनाक लग रहे हैं।
खबर विस्तार : -
The Paradise Teaser: साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। यह पैन-इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके दमदार टोन, शानदार विजुअल्स और जबरदस्त डायलॉग्स वाले अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी। अब, मेकर्स ने टीजर रिलीज करके फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया है। 'द पैराडाइज' में 'नैचुरल स्टार' नानी मुख्य भूमिका में हैं और इसे मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है।
एक्शन से भरपूर टीजर
बता दें कि सारेगामा म्यूजिक की तरफ से 'द पैराडाइज' का टीजर गुरुवार शाम 6:30 बजे रिलीज किया गया। अगर आप 'KGF' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों के एक्शन सीन से प्रभावित हुए थे और उन्हें जबरदस्त मानते थे, तो 'द पैराडाइज' का टीजर आपको हैरान कर देगा। फिल्म में खून पानी की तरह बहता है। फिल्म का 1.42 मिनट का टीजर पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है। टीजर शुरू से आखिर तक जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से भरा हुआ है। श्रीकांत ओडेला एक झुग्गी-बस्ती की पृष्ठभूमि पर बनी एक भव्य लेकिन रॉ (raw) दुनिया की झलक दिखाते हैं।
ये भी पढ़ेंः- Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता 'लॉक अप 2' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़ का प्राइज
नानी और राघव का खूंखार अवतार
टीजर में 'नैचुरल स्टार' नानी एक दमदार और खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। इसमें एक्टर नानी को लंबे बालों में दो चोटी के साथ नाक में नथ डाले हुए देखा जा सकता है, जबकि राघव जुयाल एक खतरनाक विलेन के तौर पर नजर आ रहे हैं। जिससे लग रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। टीजर के शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और कहानी से लगता है कि यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। साथ ही, मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।
फिल्म The Paradise कब होगी रिलीज
'द पैराडाइज' अपने प्रमोशनल कंटेंट से पहले ही नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म के गाने 'आया शेर' को YouTube पर 200 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया है और 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी ज़बरदस्त ट्रेंड कर रहा है; Instagram पर हजारों रील्स बनी हैं, जिनमें फैन्स नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुक स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं।
फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज की बात करें तो इसे SLV सिनेमाज के बैनर तले बनाया गया है और यह 24 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आठ भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पैमाने पर रिलीजी की जाएगी। जबकि फिल्म की स्टार कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशनक श्रीकांत ओडेला ने किया है। इस फिल्म से एक बार फिर ओडेला और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की जोड़ी साथ आ रही है।
ये भी पढ़ेंः- Awarapan 2 Trailer: 20 साल बाद इंतकाम लेने लौटा 'शिवम पंडित', खूंखार नजर आई शबाना आजमी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03