‘वे असल जिंदगी में भी एक हीरो थे’, नाना पाटेकर को रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने दी श्रद्धांजलि
खबर सार :-
बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता अब हमारे बीच नहीं हैं। 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
खबर विस्तार : -
मुंबई: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक, कई अभिनेताओं ने नाना पाटेकर के साथ बिताए पलों को याद किया।
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई। उन्होंने लिखा, "मैं इस खबर से पूरी तरह स्तब्ध हूँ। ऐसा लग रहा है जैसे मुझे किसी ट्रक ने टक्कर मार दी हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक महान अभिनेता थे, सचमुच बेमिसाल। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज़ और बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। ऐसा कोई रोल या किरदार नहीं था जिसे वह निभा न सकें।"
वह असल जिंदगी में भी एक हीरो थे
रितेश देशमुख ने आगे कहा, "अपने करियर के दौरान उन्होंने हर तरह के रोल निभाए—हीरो, विलेन और कॉमेडी वाले किरदार भी। वह असल जिंदगी में भी एक हीरो थे, जो दूसरों की भलाई के लिए लगातार काम करते थे। मुझे 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफुल 5' में उनके साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उनके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा अधूरी रह गई। उनके परिवार, चाहने वालों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सचमुच, एक युग का अंत हो गया। आपकी समझदारी, हमारी बातचीत, मेरी पीठ थपथपाने, साथ में हँसने और मुझे एक बेहतर इंसान बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले।"
I am shocked beyond words. Feels like a truck has hit me. Deeply saddened to learn of the passing of Nana Patekar ji. An actor par excellence, incomparable to anyone, he carved his place in people’s hearts with his own unique style and brand of acting. There wasn’t a role or a character he couldn’t perform. He aced it all — a larger-than-life hero, a terrifying villain or be it his poker-faced comedy. He was a hero off screen too, and worked tirelessly through his charity for the good of the people. I had the privilege of sharing screen space with him in Bluffmaster and Housefull 5, but working with him in a Marathi film will forever remain my unfulfilled desire. My heartfelt and deepest condolences to his family, loved ones, and the millions of his well-wishers. Truly, the end of an era. Thank you for your wisdom, your chats with me, the pat on my back, the shared laughter and for enriching me as a person. Rest in glory !!!!
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2026
ये भी पढ़ेंः- जब केबीसी के सेट पर बोले नाना- ‘मैं फिल्म इंडस्ट्री...
उनकी यादें हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी
अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने को-स्टार, अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर किया। अक्षय कुमार ने एक्टर के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "नाना पाटेकर जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें आपको हैरान करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, जोश और ईमानदारी हर परफॉर्मेंस में झलकती थी। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ 'वेलकम' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की कई यादें हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी। यकीन करना मुश्किल है कि आप अब नहीं रहे। सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी कमी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।"
उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी
एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नाना पाटेकर की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "नाना पाटेकर जी के गुज़रने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक बेहतरीन एक्टर थे जिन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी, साथ ही यह भी याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अनगिनत उभरते हुए एक्टर्स को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। भारतीय सिनेमा के एक सच्चे लेजेंड। आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।" एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नाना पाटेकर की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "आपकी शानदार सिनेमाई विरासत के लिए धन्यवाद। परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, नाना पाटेकर सर।"
सिनेमा की दुनिया के लिए बहुत बड़ा नुकसान
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "दिग्गज एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट नाना पाटेकर जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह न सिर्फ भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती थे, बल्कि महाराष्ट्र के हजारों किसान परिवारों के लिए उम्मीद की किरण भी थे। इस मुश्किल समय में मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह थिएटर और सिनेमा की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। ओम शांति।"
आप सभी को याद आएंगे
एक्ट्रेस और राजस्थानी लोक-पॉप सिंगर इला अरुण ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "चौंकाने वाला, यकीन न होने वाला—आप सभी को याद आएंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, नाना।" फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर अनंत महादेवन ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "इस खबर ने हम सभी को चौंका दिया है और हमारा दिल तोड़ दिया है। साथ बिताए समय की यादें और जिंदगी के बारे में हमारी मिलती-जुलती सोच फिर से ताजा हो रही है। हमारा प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्ता बहुत शानदार था। मेरे पास शब्द नहीं हैं; यह दुख बर्दाश्त से बाहर है।"
ये भी पढ़ेंः- Nana Patekar Passes Away: कोहली के जबरा फैन थे नाना पाटेकर, सिनेमा नहीं, क्रिकेट था उनका पहला प्यार
अन्य प्रमुख खबरें
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02