घिस घिस घिस....बॉलीवुड में लगा भोजपुरी का तड़का, अक्षरा संग अक्षय कुमार ने मचाया तहलका
खबर सार :-
अक्षय कुमार की आने वाली फ़िल्म Welcome To The Jungle का नया गाना 'Ghis Ghis Ghis' रिलीज़ हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह भी नज़र आ रही हैं, और दर्शकों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है।
खबर विस्तार : -
Welcome To The Jungle New Songs: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब, इस फिल्म के मेकर्स ने एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल फिल्म का नया औ भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ (Ghis Ghis Ghis) रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षय कुमार मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ एकदम 'देसी' अंदाज में थिरकते नजर आ रहे हैं। यह गाना इस समय YouTube पर धूम मचा रहा है।
Welcome To The Jungle: अक्षरा संग अक्षय ने किया जबरदस्त डांस
बता दें कि यह एक धमाकेदार पार्टी और डांस ओरिएंटेड आइटम नंबर है, जिसकी बीट्स बेहद शानदार हैं। इस गाने में बॉलीवुड के ग्लैमर और भोजपुरी का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। 'घिस घिस घिस' में, अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह को एक हाई-एनर्जी डांस परफ़ॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। दोनों कलाकार भोजपुरी के सिग्नेचर डांस मूव्स को बड़ी ही नफासत से करते हैं। इस गाने को विक्रम मोंट्रोज और सुप्रिया पाठक ने गाया है, जबकि इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं; इसका म्यूज़िक भी खुद विक्रम मोंट्रोज ने ही तैयार किया है।
सोशल मीडिया पर छाई अक्षरा-अक्षय की जोड़
फैंस दोनों कलाकारों के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने के इस सीक्वेंस में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को एक संघर्षरत, असफल भोजपुरी कलाकार की भूमिका में दिखाया गया है। उन्हें ढूंढ़ते हुए, परेश रावल और जैकलीन फर्नांडिस भी उस जगह पर पहुँच जाते हैं। अक्षय और अक्षरा को गाने में परफ़ॉर्म करते देख, जैकलीन हैरानी से कहती हैं, "भोजपुरी तो हॉलीवुड से भी बेहतर है!" दर्शक काफ़ी समय से इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होने के बाद से ही, इसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक क्लिप शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "चेतावनी! अगर इस गाने को सुनने के बाद आप डांस करने लगें... तो मुझे दोष मत देना! 'घिस घिस घिस' ऑफ़िशियली रिलीज हो गया है।"
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में सितारों से सजी एक शानदार कास्ट है। मुख्य कलाकारों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फ़र्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ़, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अहमद ख़ान ने किया है और इसे राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10