Nana Patekar Passes Away: कोहली के जबरा फैन थे नाना पाटेकर, सिनेमा नहीं, क्रिकेट था उनका पहला प्यार
खबर सार :-
Nana Patekar Passes Away: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार तड़के निधन हो गया। हालांकि नाना पाटेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन यह जानकर हैरानी हो सकती है कि एक समय वे क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे।
खबर विस्तार : -
Nana Patekar Passes Away: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम उनकी चिकित्सा के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। नाना पाटेकर को हर उम्र के लोग पसंद करते थे, इसलिए यह खबर सभी के लिए एक सदमे की तरह आई। अब लोग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस चहेते अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर
भारतीय सिनेमा पर नाना पाटेकर का गहरा प्रभाव था। अपने दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा अगल पहचान बनाई और जनता व समीक्षकों, दोनों का प्यार हासिल किया। हालांकि, उनका पहला प्यार सिनेमा नहीं, बल्कि क्रिकेट था। इस बात का जिक्र उन्होंने लगभग 11 साल पहले एक इंटरव्यू में किया था। नाना ने बताया था कि बचपन में वे एक अच्छे क्रिकेटर थे और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते थे। वे शिवाजी पार्क में अभ्यास कर रहे बल्लेबाजों को गेंदबाजी किया करते थे।
गरीबी के कारण क्रिकेट में नहीं बना सके करियर
दुर्भाग्य से, गरीबी के कारण वे क्रिकेट में करियर नहीं बना सके। पाटेकर ने बताया था कि भारत-पाकिस्तान के मैचों के दौरान वे टीवी से चिपके रहते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि क्रिकेट के प्रति उनका जुनून पहले जैसा ही बना हुआ है। "आज भी, सिर्फ 10 दिन के अभ्यास के बाद, मैं अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं।"
ये भी पढ़ेंः- Sanjay Dutt Controversy: संजय दत्त के 'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचा घमासान, देनी पड़ी सफाई
विराट कोहली के जबरा फैन थे नाना पाटेकर
पाटेकर ने एक बार कहा था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं और जब भी कोहली जल्दी आउट हो जाते थे, तो उनकी भूख मर जाती थी। नाना पाटेकर का यह इंटरव्यू इस बात का सबूत है कि उनके निधन से न केवल बॉलीवुड को नुकसान हुआ है, बल्कि क्रिकेट ने भी एक उत्साही प्रशंसक खो दिया है।
100 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड में हुआ था। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। पद्म श्री से सम्मानित इस अभिनेता ने थिएटर के जरिए सिनेमा में कदम रखा और 100 से ज़्यादा फिल्मों में अभिनय किया। 1978 से 2026 तक एक दमदार अभिनेता के तौर पर सक्रिय रहे नाना पाटेकर की कुछ प्रमुख फिल्मों में सलाम बॉम्बे, परिंदा, तिरंगा, क्रांतिवीर, वजूद, अंकुश, खामोशी, शक्ति, राजनीति और वेलकम शामिल हैं। वे मराठी सिनेमा में भी सक्रिय थे; नटसम्राट उनकी एक बेहद सराही गई और सफल मराठी फिल्म थी। नाना पाटेकर को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड के साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।"
पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर को उनकी बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। उन्होंने कहा, "हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मशहूर भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर का निधन कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपनी स्वाभाविक एक्टिंग और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। चाहे गंभीर सामाजिक विषय हों या व्यंग्य, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान डाल दी।
FAQ...
1. नाना पाटेकर का निधन कब और कहां हुआ?
नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सुबह हुआ। उन्होंने गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
2- नाना पाटेकर की मौत का मुख्य कारण क्या था?
डॉक्टरों के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन गंभीर कार्डियक अरेस्ट (Severe Cardiac Arrest/दिल का दौरा पड़ने) के कारण हुआ।
3- नाना पाटेकर का असली नाम क्या है?
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर था।
4- नाना पाटेकर का जन्म कब और कहां हुआ था?
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था।
5- नाना पाटेकर की पहली फिल्म कौन सी थी?
नाना पाटेकर की पहली हिंदी फिल्म गमन (1978) थी।
ये भी पढ़ेंः- ये भी पढ़ेंः- Drishyam 3 Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
अन्य प्रमुख खबरें
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19
-
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
2026-11-19
-
कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं ! पंकज त्रिपाठी ने भी जताई हैरानी
2026-11-18
-
मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी पूनम, काजी को सुनाई खरी-खोटी
2026-11-17
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16