Sanjay Dutt Controversy: संजय दत्त के 'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचा घमासान, देनी पड़ी सफाई
खबर सार :-
Sanjay Dutt Controversy: संजय दत्त के हाल के बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें "भारत में शांति की कमी" महसूस होती है, ने बहुत चर्चा पैदा कर दी है। उन्होंने यह कमेंट शेखर सुमन के शो पर किया था, जिसके बाद उनकी आलोचनाओं में घिर गए हैं। संजय दत्त ने अब अपने बयान पर सफाई दी है।
खबर विस्तार : -
Sanjay Dutt Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के 'भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती' वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच, BJP नेता परिणय फुके ने संजय दत्त के बयान पर तीखा हमला किया है। ऐसे में एक्टर ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। संजय दत्त ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी बातें कहीं वो गांधीगिरी वाले कॉन्सेप्ट में कही थीं और ये सब स्क्रिप्टेड था। उन्होंने अपने बयान में साफ किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
संजय दत्त के बयान पर मचा घमासान
उधर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने संजय दत्त के कमेंट का सपोर्ट करते हुए कहा कि देश के मौजूदा हालात के बारे में एक्टर ने जो कहा वह बिल्कुल सही है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "संजय दत्त ने सच कहा। BJP राज में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, और लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इस बयान के ज़रिए संजय दत्त ने केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों को इस बात से वाकिफ करा दिया है।" सरकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए और देश और राज्यों में बढ़ती गुंडागर्दी को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।
ये भी पढ़ेंः- Drishyam 3 Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
बीजेपी का संजय दत्त पर तीखा हमला
इस बीच, बीजेपी नेता परिणय फुके ने संजय दत्त पर तीखा हमला किया। फुके ने कहा, "मुझे लगता है कि संजय दत्त अपना होश खो चुके हैं और शायद उन्हें पाकिस्तान या यरवदा जेल में शांति मिले। उनकी उम्र को देखते हुए, मुझे लगता है कि उन्हें अब आराम करना चाहिए और शांति पाने के लिए चार धाम यात्रा करनी चाहिए। अगर उन्हें यहां भारत में शांति नहीं मिल रही है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।"
शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे भी संजय दत्त की बातों से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि संजय दत्त का बयान गलत है। पूरा देश जानता है कि भारत में शांति है और देश बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत आज ऐसा देश नहीं है जो रुकेगा या थकेगा। देश ने आजादी के बाद से बहुत संघर्ष किया है। यह सबका देश है, और इसे बचाना सबकी जिम्मेदारी है।"
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, संजय दत्त गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान संजय दत्त ने कहा, 'इस देश के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। लेकिन मुझे अब अपने देश में वह शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए।' मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द लौट आएं।'
संजय दत्त के बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। इसके बाद, कुछ लोगों ने उनके बयान को देश और सरकार के मौजूदा हालात पर कमेंट के तौर पर देखना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि एक्टर शांति के किस दौर की बात कर रहे थे और उनके बयान का क्या मतलब था। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, संजय दत्त को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी।
विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने दी सफाई
भारत में शांति नहीं वाले बयान संजय दत्त ने सफाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि उन्होंने शो में जो कहा वह एक स्क्रिप्ट का हिस्सा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं बस यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा इरादा कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अपमानित करना या उनका अपमान करना नहीं था। मैंने जो कुछ भी कहा वह पहले से स्क्रिप्टेड था। उस बातचीत का मकसद बस एक हल्का-फुल्का और मजाकिया माहौल बनाना था।"
संजय दत्त अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं- 'मैंने जो भी बातें कहीं, उसकी भावना ठीक वैसी ही थी जैसा 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों में मजाक और व्यंग्य देखने को मिलता है, खासकर 'गांधीगिरी' का कॉन्सेप्ट था, जिसका मकसद प्यार, अपनेपन, एकजुटता और सद्भावना का मैसेज देना था। मगर अफसोस की बात है कि मेरी बातों का अलग मतलब निकाला गया। मेरी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया जिसमें वे कही गई थीं।'
ये भी पढ़ेंः- CINTAA विवाद: पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर 90 लाख की एफडी तोड़वाने का आरोप
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29