CINTAA विवाद: पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर 90 लाख की एफडी तोड़वाने का आरोप
खबर सार :-
सिंटा का विवाद अब नए मोंड़ पर आ गया है। एक ओर नगमा हैं तो दूसरी ओर पद्मिनी हैं। विवाद अदालत तक पहुंचा है। मामला करीब 90 लाख की एफडी को ट्रांसफर करने से जुड़ा है।
खबर विस्तार : -
मुबईः उपासना सिंह और नागमा ने पूनम ढिल्लों व पद्मिनी कोल्हापुरी पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 90 लाख रुपए की एफडी को बिना उनके हस्ताक्षर के तुड़वा दिया, जबकि वह संस्था की सदस्य हैं। यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इसकी सुनवाई 26 अक्टूबर को होनी है। सन एंड टेलिविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन सिंटा की कमेटी को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है।
यह विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। अभिनेत्री और CINTAA की पूर्व पदाधिकारी उपासना सिंह का पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। संस्था के फंड और बैंक अकाउंट को लेकर विवाद और गहरा गया हैं। इस बार विवाद का कारण संस्था के बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर है । दरअसल में इससे पहले इलेक्शन को लेकर संस्था में विवाद उत्पन्न हुआ था। उपासना ने दावा किया है कि कमेटी भंग होने के बाद अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया थ। अब यह जानकारी मिल रही है कि फ्रिज किए गए बैंक अकाउंट को एक्सेस कर CINTAA की एफडी का पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः भागलपुर में जलमार्ग से होगा आवागमन, यात्रियों के साथ माल ढुलाई की अनुमति नहीं, बंद होगा विक्रमशिला पुल
पैसा निकाल कर दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया
यह कैसे हो सकता है? उन्होंने सवाल उठाया कि इस प्रक्रिया में उनके हस्ताक्षर होने चाहिए थे, लेकिन इसमें बैंक अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे पांच बैंकों में एफडी हैं और पांच बैंकों में अकाउंट भी हैं। उपासना ने कहा जब हमारी कमेटी भंग हुई थी, तब दीपक पाराशर ट्रेजरर थे। दीपक से उन्होंने कहा था कि कमेटी भंग हो चुकी है और अब सारे डॉक्यूमेंट फ्रिज हैं। जब कोई नया पदाधिकारी आएगा, उसके कार्यकाल में यह खोले जाएंगे। उन्होंने अदालत के आदेश का हवाला दिया और कहा अदालत की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तब तक यह अकाउंट नहीं खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एफडी से पैसा निकाल कर दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। आश्चर्य जताते हुए पूछा कि यह सदस्यों से पूछे बिना कैसे हो सकता है? संस्था की फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ने से पहले सभी की सहमति होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि नया अकाउंट खोलना है, लेकिन जब अकाउंट है, तो नए अकाउंट की जरूरत क्या है? इस मामले में उन्होंने मीडिया को बताया कि बैंक अधिकारियों को भी लेनदेन के मामले में अधिकृत हस्ताक्षर की जरूरत पड़ती है। जब अकाउंट फ्रीज थे, उन्होंने हस्ताक्षर लेने की जरूरत क्यों नहीं समझी? जबकि बैंक को भी यह बताया जा चुका था कि अभी विवाद चल रहा है।
अदालत में इस मामले पर जब तक समाधान नहीं हो जाता है, तब तक इस पर लेनदेन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकृत हस्ताक्षर की जरूरत के बिना ऑफिस स्टाफ से मिलकर बैंक में काम किया गया है। वहां पर ईमेल आईडी और ऑफिस दिखाने के बाद केवाईसी के जरिए अकाउंट को चालू कर दिया गया। उपासना ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी का नाम लेकर कहा की पूनम और पद्मिनी बैंक गए और संस्था से जुड़े दस्तावेज दिखाए। उसके बाद प्रक्रियाएं पूर्ण की गई। उपासना ने कहा कि संस्था के पास करीब 90 लाख रुपए की एफडी है। इसका लेनदेन किया गया है। दूसरे अकाउंट खोलकर उसमें पैसा भेजा गया है।
एक्ट्रेस नगमा ने भी सिंटा के फंड के इस्तेमाल पर सवाल उठाए
उसके लिए इस एफडी को तोड़ दिया गया। इसी तरह एक्ट्रेस नगमा ने भी सिंटा के फंड के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। इसका गलत तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? उन्होंने बताया कि एफडी में जमा किया गया पैसा कलाकारों के लिए है तो वह किसी दूसरी जरूरत के लिए कैसे निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत के विचाराधीन है। 26 अक्टूबर को इसमें सुनवाई होनी है।
अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना इन लोगों ने यह काम किया। उन्होंने कहा कि जब हमारे पक्ष में फैसला आएगा, तब हम सोचेंगे कि हमें क्या करना है। इस तरह से आप ताला तोड़कर अंदर जाकर बैठ जाएं, यह मेरी समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन किए बिना यह सब हो रहा है। इसके लिए वह अदालत में अपना पक्ष रख सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में मूसलाधार बारिश से बिहार की नदियों में बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़, सीएम ने देखी स्थिति
अन्य प्रमुख खबरें
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22