दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, गोवा के घर में आया कार्डियक अरेस्ट

खबर सार :-

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया था।
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, मशहूर भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध है। अभिनेताओं, प्रशंसकों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अद्वितीय, बेबाक और संवेदनशील चेहरा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक ओर राजनीतिक गलियारे में शोक संवेदनाएं जताई जा रही हैं, वहीं फिल्मी दुनिया में पाटेकर के चले जाने पर कभी न भर पाने वाली क्षति बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया है। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया था। इसके बाद उनको  अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाटेकर को सुबह करीब 5 बजे के बाद मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जैसे ही उनको अस्पताल लेकर जाया गया, डॉक्टरों ने वहां लगभग 45 मिनट तक रिवाइव करने की कोशिश की। अस्पताल का पूरा जरूरी सिस्टम उनको बचाने के लिए लगा दिया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

यह भी पढ़ेंः MP में चीतों का तीसरा आवास बना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सीएम बोले- वन्यजीवों के संरक्षण का मिशन जारी रहेगा

मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने जानकारी दी है कि करीब 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने पोस्टमार्टम की जानकारी दी है। कहा है कि एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। 1 जनवरी 1951 को मराठा परिवार में जन्मे नाना पाटेकर का नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे। उनकी मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं। पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर एक पूर्व बैंक अधिकारी, अभिनेत्री और थिएटर प्रोफेशनल हैं।

दोनों ने 1978 में शादी की थी। हालांकि दोनों अलग ही रहते रहे हैं। नाना पाटेकर का बेटा नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस चलाता हैं। उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर वेस्ट स्थित समर्थ विद्यालय में हुई थी। मुंबई के सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया।

संघर्ष पूर्ण रहा नाना पाटेकर का संपूर्ण जीवन

नाना पाटेकर का पूरा जीवन संघर्ष में बीता। जब वह 28 साल के रहे, उनके पिता का देहांत हो गया। मां की उन्होंने 99 साल की होने तक सेवा की। उनकी पत्नी से तलाक नहीं होने के बाद भी दोनों अलग रहे। नाना का एक बेटा बीमारी के कारण स्वर्गसिधार गया। बचपन में भी उनको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी। उन्होंने कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और जीवन-यापन के लिए फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया। आज जब नाना के देहांत की जानकारी लोगों को हुई वह दौड पड़े। 

प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा गया है कि दमदार जोश देखने को मिलता है। हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। नाना पाटेकर का यंू जाना हर किसी को रूला रहा है। फिल्मी दुनिया में तो जैसे उनके धर तांता लगा हो। वह कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जिधर से लोग नहीं पहुंच रहे हैं। जैसे ही खबर मिली मीडिया को नाना पाटेकर के जबरदस्त रोल तलाशने पड़े।

पांच दशक तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सबसे ज्यादा दुख नाना पाटेकर के जाने पर उनके शुभचिंतकों को हो रहा है। उनकी फिल्मों को पसंद करने वाले लाखों की संख्या में है। नाना के एक-एक डायलाग को आज भी लोग बोलते रहते हैं। वह कोई ऐसा पेशेवर नहीं जो नाना पाटेकर का किरदार पसंद नहीं करता रहा है। यही कारण है कि वह शिक्षक, वैज्ञानिक, कलाकार, नौकरी पेशा या किसी भी क्षेत्र का हो, उनकी फिल्मों को पसंद करते रहे हैं। नाना पाटेकर के निधन की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दुख जताया है।

उन्होंने कहा है कि यह समाचार अत्यंत चौंकाने वाला और हृदय विदारक है। केंद्रीय मंत्री ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह मेरे बीच बेहद घनिष्ठ और आत्मीय संबंध रहे हैं। मराठी और हिंदी फिल्म के माध्यम से उन्होंने 5 दशकों से भी अधिक समय तक दमदार अभिनय करके दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

यह भी पढ़ेंः स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण संपन्न, 5635 में 2572 परीक्षार्थी हुए शामिल

अन्य प्रमुख खबरें