5 करोड़ लेकर किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन ! फलाहारी बाबा के दावों को कोहली ने किया खारिज
खबर सार :-
Virat Kohli vs Phalahari Maharaj: विराट कोहली के प्रवक्ता ने 'फलाहारी महाराज' दिनेश शर्मा के ₹5 करोड़ के दावे को पूरी तरह से झूठा बताया है। प्रवक्ता ने कहा कि विराट कोहली गहरी आस्था और सम्मान के कारण प्रेमानंद महाराज से मिलते हैं।
खबर विस्तार : -
Virat Kohli vs Falahari Maharaj: सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट कोहली पर आरोप है कि उन्होंने मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए ₹5 करोड़ की बड़ी रकम ली थी। विराट कोहली ने अब फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए इन दावों का खंडन किया गया है।
कोहली के प्रवक्ता ने दावों का किया खंडन
कोहली के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इन्हें झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया है। उन्होंने कहा ये सभी दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। कोहली के प्रवक्ता ने कहा, "हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के बारे में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं।
विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम केवल इसलिए जाते हैं क्योंकि वे उनके प्रति गहरी आस्था और सम्मान रखते हैं। हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी जानकारी प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले सावधानी बरतें, तथ्यों की पुष्टि करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।"
प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के सभी बयानों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये दावे किसी भी आधार पर खरे नहीं उतरते हैं। विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन मनगढ़ंत बातों को गलत बताया। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि ऐसी अफवाहों को बढ़ावा न दें। यह बयान विराट कोहली की ओर से जारी किया गया है।
ये भी पढ़ेंः- संत प्रेमानंद जी महाराज पूर्ण रूप से स्वस्थ, आश्रम ने एडवाइजरी जारी कर अफवाहों का किया खंडन
फलाहारी बाबा ने कोहली पर लगाए थे आरोप
दरअसल फलाहारी बाबा दिनेश शर्मा का दावा है कि जब विराट कोहली 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे, तो उन्होंने इस यात्रा के लिए ₹5 करोड़ का भुगतान किया था। फलाहारी बाबा का दावा है कि, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया गया था। हालांकि, फलाहारी बाबा यानी दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत सामने नहीं आया है।
दावों के मुताबिक जनवरी 2023 में विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के साथ पहली मुलाकात थी। इस दौरान राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने कथित तौर पर ₹5 करोड़ खर्च किए थे। आरोप यह भी है कि ऐसा प्रेमानंद महाराज की पब्लिसिटी और लोकप्रियता बढ़ाने के मकसद से किया गया था। फलाहारी महाराज ने यह भी आरोप लगाया था कि अब उस कंपनी के लोग साधु-संतों का चोला पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देख रहे हैं।
अक्सर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन करने जाते है कोहली
गौरतलब है कि कोहली अक्सर अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं। महाराज के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसके अलावा कोहली उत्तराखंड के नीम करोली बाबा आश्रम भी जा चुके हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के तुरंत बाद वे प्रेमानंद महाराज से मिलने भी गए थे।
विराट कोहली की बात करें तो हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले वनडे में, उन्होंने 88 गेंदों पर 139 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक था। इस पारी के दौरान, उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15,000 रनों का आंकड़ा भी पार किया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक में उड़ा वेस्टइंडीज, टीम इंडिया ने टी-20 में दर्ज की लगातार 10वीं जीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता खिताब
2026-11-14
-
मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार यादव, कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी फेल
2026-11-14
-
Ind vs Pak: पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य
2026-11-14
-
Ind vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल
2026-11-14
-
IND vs PAK U19 : पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भारत की पहले गेंदबाजी
2026-11-14
-
IND vs NZ 4th ODI : चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया
2026-11-13
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
इयान मॉर्गन-जोश बटलर के क्लब में शामिल हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11