राम कपूर संग नाम जुड़ने पर माधुरी जैन ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

खबर सार :-

मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी इन दिनों एकता कपूर के लॉकअप रियलिटी में नजर आ रही हैं, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार वो लॉकअप से बाहर आ गई हैं। शो के दौरान उनका नाम राम कपूर संग जोड़कर देखा जा रहा था, जिस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
राम कपूर संग नाम जुड़ने पर माधुरी जैन ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

खबर विस्तार : -

Madhuri Jain Grover: रियलिटी शो के होस्ट और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट मौजूद थीं, लेकिन हाल ही में वो शो से बाहर आ गई हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने इस सफर के बारे में कुछ बातें शेयर की और राम कपूर संग नाम जुड़ने पर भी उन्होंने रिएक्ट किया है। 

माधुरी जैन ग्रोवर ने रियलटी शो में अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बिजनेसमैन और राइज एंड फॉल रियलिटी शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर एकता कपूर के लॉकअप-2 में बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा रहीं, लेकिन शो के मिड वीक में एलिमिनेट होने के कारण उन्हें शो से  बाहर होना पड़ा।  माधुरी ने शो में अपनी पॉजिटिविटी से दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। हालांकि शो के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। शो में माधुरी का नाम एक्टर राम कपूर संग जोड़कर देखा जा रहा था, जिस पर माधुरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे इन आरोपों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि राम जी बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन हर किसी के दिमाग में यह बात किसने डाली। मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। मैं एक जिज्ञासु इंसान हूं। मैं अक्सर राम जी के पास चीजे पूछने जाती थी, क्योंकि वो हर बात को बहुत अच्छे से समझाते थे और मेरे सवालों के जवाब देते थे। 

शो के दौरान माधुरी का नाम राम कपूर से जुड़ा

माधुरी ने आगे कहा कि आकांक्षा चमोला भी मेरे सवालों का जवाब देती थीं और इस कारण मैं मजाक करती थी कि अब मुझे राम जी को परेशान करने की जरुरत नहीं है। इतनी सी बात थी। दरअसल, शो के दौरान माधुरी अक्सर पर्दे पर दिखने वाली किसिंग सीन्स को लेकर राम कपूर से सवाल पूछ रही थीं। उन्होंने कई बार पूछा कि जब एक्टर्स हिरोइन संग पर्दे पर किसिंग सीन करते हैं, तो क्या उनकी पत्नियों को परेशानी नहीं होती है। शो में माधुरी के इन सवालों पर बाकी कंटेस्टेंट्स मजाक उड़ाते थे। शो में पामेला ने दावा किया कि माधुरी को राम कपूर पर क्रश है, इस कारण वो उनसे इस तरह के सवाल करती हैं।

लगातार झगड़े होने के बावजूद शांत रही- माधुरी

शो से बाहर आने पर उन्होंने अपने पति अशनीर ग्रोवर के बारे में कहा कि वो जिस तरह शो में रहीं हैं उनके पति काफी खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि अशनीर को लगता है कि मैनें घर में रहकर पॉजिटिव इंपैक्ट छोड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शायद पहली इंसान हूं, जो लगातार झगड़े होने के बावजूद शांत रही और निगेटिविटी से दूरी बनाए रखी और दूसरों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि भले ही वो शो में बेहद कम समय के लिए हिस्सा रहीं, लेकिन उनके पति अशनीर और वो खुद इस सफर से बेहद खुश हैं। 

ये भी पढ़ें: अभिनेता आमिर खान पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बेहद विवादित बयान, कहा- 'टपकाने' वाले को देंगे 5 करोड़ का इनाम

अन्य प्रमुख खबरें