अमीर बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी, माधुरी ग्रोवर के बयान पर छिड़ा विवाद
खबर सार :-
हाल ही में लॉकअप-2 के रेस से बाहर हुईं कंटेस्टेंट माधुरी ग्रोवर ने तीसरे बच्चे को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Madhuri Grover: हाल ही में लॉकअप-2 की रेस से बाहर हुईं कंटेस्टेंट माधुरी ग्रोवर ने तीसरे बच्चे को एक बयान दिया है, जिसे काफी विवादित माना जा रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। बयान में उन्होंने कहा कि अमीर बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब बच्चे पैदा करेंगें तो गरीबी बढ़ेगी। हालांकि यूजर्स का मानना है कि उन्हें अपने कहे पर अफसोस नहीं है।
लॉकअप-2 की कंटेस्टेंट माधुरी ग्रोवर ने कही बड़ी बात
लॉकअप-2 की कंटेस्टेंट रह चुकी अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है, जिसके बाद से वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, लॉकअप शो के दौरान उन्होंने एक अपने लाइफ का एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो तीसरा बच्चा चाहती हैं। उनका कहना था कि अगर अमीर बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढे़गी और गरीब बच्चा पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। इसे यूजर्स द्वारा काफी विवादित बयान माना जा रहा है और साथ ही उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए ट्रोलिंग पर बात की है और कहा कि उनका बयान काफी विवादों से घिर गया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, ''किस बात पर बहस हो रही है, मैंने किसी को बच्चा ना करने के लिए नहीं कहा।''
अमीरी गरीबी के बयान पर घिरी माधुरी
उन्होंने आगे कहा कि आज की पीढ़ी बच्चे नही कर रही है। उनका कहना है कि इस मुद्दे के बारे में कहा गया था कि जितने अमीर बच्चे पैदा करेंगे, उतनी अमीरी बढ़ेगी और जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी गरीबी बढ़ेगी। माधुरी ने इस पर अपनी सहमति भी जताई। वो अपने बयान पर कायम रहीं और कहा कि अमीर लोग देश चला रहे है और कौन चला रहा है। उन्होंने रोजगार पर सवाल करते हुए कहा कि रोजगार कौन दे रहा है। पॉडकास्ट में जब उनसे कहा गया कि गरीब भी अपने तरीके से देश चलाते हैं, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर गरीब ऐसा करते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने आगे कहा कि क्या आपको लगता है कि गरीब देश चला रहे हैं?
माधुरी ने शाहरुख खान का उदाहरण दिया
माधुरी के बयान पर हुए आलोचना के बारे में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को बेचारी बनना अच्छा लगता है, लेकिन अगर लोग खुद को गरीब समझेंगे तो वैसा ही महसूस करेगें। माधुरी ने शो के दौरान कहा था कि वो और उनके पति तीसरा बच्चा चाहते थे, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था, लेकिन जब उन्होंने अपनी राय पक्की की तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने तीसरे बच्चे के संदर्भ में शाहरुख खान का उदाहरण दिया।
ये भी पढ़ें: राम कपूर संग नाम जुड़ने पर माधुरी जैन ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
अन्य प्रमुख खबरें
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08