कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने सभी प्लेटफॉर्म से हटाया कैंपेन, जताया खेद
खबर सार :-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद चर्चा में है। रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति के आउटफिट को ट्रोल्स किया जा रहा है। विवाद के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने सभी प्लेटफॉर्म से विज्ञापन हटा लिया है।
खबर विस्तार : -
Kriti Sanon Raksha Bandhan advertisement controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन इन दिनों चर्चा में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की इस विज्ञापन को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। जिसके बाद कृति सेनन ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार की असली खूबसूरती कपड़ों में नहीं बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होती है। अब इस विवाद के एक दिन बाद ज्वेलरी ब्रांड ने अपना विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।
ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर जताया खेद
ब्रांड ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए कहा, ''हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशियों भरे पलों को पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया जाए। इस बार हम इस प्यार और जश्न में अपने पालतू जानवरों को भी शामिल करना चाहते थे लेकिन अगर विज्ञापन से समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो इसके लिए हमें खेद है। हमने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला किया है।
सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार
कृति सेनन ने 25 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर विज्ञापन को लेकर हो रही आलोचना का जवाब दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं है बल्कि उन परंपराओं के प्रति भावनाओं और उनके महत्व में है। रक्षाबंधन का त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। कृति ने पोस्ट में आगे लिखा, ''मेरे लिए यह प्यार, प्रार्थना और एक-दूसरे की देखभाल का रिश्ता हमारे डॉग्स तक भी पहुंचता है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- Toxic: एडवांस बुकिंग में यश की 'टॉक्सिक' ने मचाई तबाही, रिलीज से पहले कर ली मोटी कमाई
महिला के दिल में होती हैं संस्कृति और परंपराएं
इसके बाद कृति ने पोस्ट में पूछा, ''हम महिलाओं को यह बताना आखिर कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के एथनिक फैशन में भी काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के कल्चर के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं महिला के दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं। दरअसल, पूरा विवाद एक रक्षाबंधन विज्ञापन से शुरू हुआ। ज्वेलरी ब्रांड के एक विज्ञापन में कृति सेनन ने ऑफ-व्हाइट कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ है। इसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप शामिल है। विज्ञापन सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके कपड़ों को त्योहार के हिसाब से सही नहीं बताया।
कंगना रनौत के इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट के बाद चर्चा में आया मामला
मामला तब और चर्चा में आया जब कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कृति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को इसी विज्ञापन से जोड़कर देखा गया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।
ये भी पढ़ें- परंपराएं दिलों में होती हैं, कपड़ों में नहीं...कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन का करारा जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24
-
यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में की मोटी कमाई
2026-08-24
-
Mahakali Trailer: 'महाकाली' का दमदार टीजर जारी, अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश
2026-08-24
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19