Kajol Birthday: 'साइको किलर' बन जब काजोल ने उड़ाए थे दर्शकों के होश, अजय देवगन नहीं थे पहली पसंद
खबर सार :-
Kajol Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 52 साल की हो गई है। काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के एक मशहूर कपल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे एक-दूसरे की पहली पसंद नहीं थे?
खबर विस्तार : -
Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल आज, 5 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। जब भी बॉलीवुड की बेहतरीन और नैचुरल एक्टिंग करने वाली अभिनेत्रियों की बात होती है, तो काजोल का नाम सबसे ऊपर आता है। 90 के दशक से लेकर आज तक, उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने 17 साल की उम्र में, स्कूल में पढ़ते हुए ही फिल्म 'बेखुदी' (1992) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। समय के साथ, उन्होंने 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'प्यार किया तो डरना क्या' और जैसी फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, उनके करियर में एक ऐसी फिल्म भी थी जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे।
काजोल ने 'साइको किलर' बन उड़ाए थे होश
फिल्मों में सीधी-साधी लड़की का किरदार निभाने वालीं काजोल (Kajol) के करियर में एक अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने 1997 की फिल्म गुप्त: द हिडन ट्रुथ में काम किया।
इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि इसमें काजोल को पहली बार एक जुनूनी 'साइको-किलर' के रोल में भी देखा गया। इस फिल्म उनके नेगेटिव रोल की भी खूब तारीफ हुई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसी के साथ ही काजोल यह अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
अजय देवगन नहीं अक्षय कुमार थे पहली पसंद
बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिन्हें लोग परफेक्ट मानते हैं। लेकिन जब भी सबसे अच्छे कपल्स की बात होती है, तो काजोल और अजय देवगन का नाम जरूर आता है। दोनों ने साथ काम किया और जल्द ही शादी करने का फैसला कर लिया। काजोल ने भले ही अजय से शादी की हो लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि बॉलिवुड में काजोल का क्रश कोई और ही ऐक्टर था। इसका खुलासा Kajol के सबसे करीबी दोस्त मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने किया था। दरअसल काजोल और करण जौहर एक बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। शो के दौरान,दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए। करण ने बताया कि एक समय काजोल अक्षय कुमार की बड़ी दीवानी थीं।

उन्होंने बताया कि मुंबई में एक इवेंट के दौरान वह अपने 'क्रश' अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं। यह बात 1991 की है, जब ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार की फिल्म हिना का प्रीमियर हो रहा था। करण ने बताया कि उस समय वह अक्षय को ढूंढने में काजोल की मदद कर रहे थे। हालांकि हमें अक्की मिले नहीं, लेकिन हमारी दोस्ती की शुरुआत हो गई। अक्षय कुमार और काजोल ने 'ये दिल्लगी' फिल्म में भी साथ काम किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का गाना 'देखो जरा देखो' काफी लोकप्रिय हुआ; इस गाने में काजोल और अक्षय कुमार ने साथ में डांस किया था।
ये भी पढ़ेंः- Pradeep Rawat passes away : लगान और गजनी फेम दिग्गज अभिनेता का 74 वर्ष में निधन
फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी काजोल
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्म इंडस्ट्री से गहरे तौर पर जुड़े परिवार से आती हैं; उनकी मां तनुजा हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थीं, जबकि उनके पिता शोमू मुखर्जी फिल्म प्रोड्यूसर थे। फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी होने के बावजूद, काजोल ने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी। काजोल और अजय देवगन 24 फरवरी 1999 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद, काजोल ने अपने करियर और फैमिली लाइफ के बीच तालमेल बनाए रखा। वह दो बच्चों बेटी न्यासा और बेटा युग की मां हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती हुई देखी जाती हैं।
काजोल का फिल्मी करियर
काजोल ने 1992 में फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनकी एक्टिंग पर लोगों का ध्यान जरूर गया। इसके बाद, 1993 की फिल्म बाजीगर ने उनके करियर की दिशा बदल दी। दर्शकों को शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई और वह रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद, काजोल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
लेकिन 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक के तौर पर स्थापित कर दिया। 'सिमरन' के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, इश्क, करण अर्जुन, प्यार किया तो डरना क्या, हम आपके दिल में रहते हैं, हलचल,फना जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
शानदार एक्टिंग के लिए काजोल को मिले कई अवॉर्ड्स
काजोल को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड्स मिले हैं। उन्हें छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। 2011 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया। 1997 की फिल्म गुप्त में उनके नेगेटिव रोल की भी काफी तारीफ हुई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
FAQ
1. काजोल की पहली फिल्म कौन सी थी?
काजोल की पहली फिल्म 'बेखुदी' (1992), जिसे उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में किया था।
2. काजोल का पूरा नाम क्या है?
काजोल विशाल देवगन (नी मुखर्जी)
3. काजोल को किस फिल्म से मिली सबसे बड़ी पहचान ?
काजोल को 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' से घर-घर में पहंचान मिली।
4. कौन था काजोल का क्रश ?
अजय देवगन से शादी करने से पहले अभिनेत्री काजोल का बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पर बहुत बड़ा क्रश था।
ये भी पढ़ेंः- कंगना रनौत के Gen Z बयान पर बवाल, राखी सावंत ने किया पलटवार
अन्य प्रमुख खबरें
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' से आगे निकली इमरान की आवारापन 2'
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08