Maa Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर काजोल की फिल्म 'मां' ने की दमदार ओपनिंग, पहले दिन की इतनी कमाई
खबर सार :-
Maa Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म मां सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में काजोल एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जो अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए लड़ती है। फिल्म को अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।
खबर विस्तार : -
Maa Box Office Collection : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं, जिससे उनके फैंस में काफी उत्साह है। उनकी फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसके लिए एक्ट्रेस की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, तारीफों को अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नजरिए से देखा जाए तो फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से थोड़ी कम रही। इसके बावजूद काजोल की पिछली रिलीज फिल्मों के मुकाबले 'मां' ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की है।
Maa Box Office Collection : पहले दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, काजोल की फिल्म 'मां' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत ओपनिंग की थी, जबकि उम्मीद थी कि यह ओपनिंग डे पर करीब 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और साउथ की फिल्म कन्नप्पा की वजह से 'मां' की कमाई पर असर पड़ा है। अब उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा।
Maa Box Office Collection : काजोल ने पहली बार बनाई हॉरर फिल्म
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित 'मां' एक पौराणिक हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल ने पहली बार इस जॉनर में कदम रखा है। इससे पहले दर्शकों ने उन्हें इस तरह के रोल में कभी नहीं देखा था और उनके फैंस उन्हें इस अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित थे। फिल्म में काजोल ने 'अंबिका' नाम की एक मजबूत और दृढ़ निश्चयी महिला का किरदार निभाया है, जो एक डरावनी लेकिन समर्पित मां है। वह अपनी बेटी को रहस्यमयी और खतरनाक शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजोल ने जब 'खलनायिका' बन उड़ाए थे दर्शकों के होश, अक्षय थे सीक्रेट क्रश
2026-08-05
-
प्रदीप रावत का निधन: भारतीय सिनेमा ने खोया एक सशक्त अभिनेता
2026-08-05
-
Pradeep Rawat passes away : 74 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में शोक
2026-08-05
-
Bigg Boss 20 की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन आएगा सलमान का शोर
2026-08-04
-
Salman Khan ने घटाया 16 किलो वजन, फिटनेस देख फैन्स हैरान
2026-08-03
-
पति की प्रेमिका के लिए पत्नी ने गाया था यह अमर गीत
2026-08-02
-
मधुबाला के नाम से आज भी क्यों होती है अरदास? जानिए वजह
2026-08-02
-
सनी देओल की फीस, बंटवारा 1947 और 80 के दशक का सफर
2026-08-02
-
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान
2026-08-01
-
SVC 63 के लिए Salman Khan ने घटाई फीस, दोस्ती निभाने के लिए लिया बड़ा फैसला
2026-08-01
-
आरक्षण पर बयान देकर विवादों में घिरीं देवोलीना भट्टाचार्जी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
2026-07-31
-
NEET पेपर लीक आंदोलन पर बनेगी फिल्म ? 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' को लेकर मेकर्स का ऐलान
2026-07-30
-
कंगना रनौत के Gen Z बयान पर बवाल, राखी सावंत ने किया पलटवार
2026-07-30
-
Ramayana Trailer: 'रामायण' का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, 'रावण' अवतार में यश ने उठाए होश
2026-07-30
-
Batwara 1947 Trailer: विभाजन का दर्द और सनी देओल की दहाड़, बंटवारा 1947 का दमदार ट्रेलर जारी
2026-07-28