Punjabi Singer Jasmine Sandlas: धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने परफॉर्मेंस रोक किया सगाई ऐलान

खबर सार :-

Punjabi Singer Jasmine Sandlas: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी के साथ सगाई की घोषणा की। जैस्मीन, जो "यार ना मिले" गाने से मशहूर हुई थीं, हाल ही में फिल्म *धुरंधर* के गानों के लिए भी चर्चा में रही थीं।
Punjabi Singer Jasmine Sandlas: धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने परफॉर्मेंस रोक किया सगाई ऐलान

खबर विस्तार : -

Punjabi Singer Jasmine Sandlas: भारतीय-अमेरिकी पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के दौरान एक लाइव कॉन्सर्ट में सगाई की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को बीच में कर सगाई ऐलान। इस दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सबके सामने अपने रिश्ते की पुष्टि की।

परफॉर्मेंस रोक किया सगाई का ऐलान

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए कॉन्सर्ट के कई वीडियो में जैस्मीन अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाती हैं और उन्हें अपना ‘मैन’ (जीवनसाथी) बताती हैं। इस दौरान जैस्मीन ने कहती है, "ये मेरे चौधरी साहब हैं। इन्होंने ही मुझे इस उंगली में रिंग पहनाई है।" इसके बाद शेखर चौधरी स्टेज पर उनके साथ शामिल हुए, जहां दर्शकों ने तालियों और चीयर्स के साथ उनका स्वागत किया।

जैस्मीन ने मंगेतर के साथ किया डांस

जैस्मीन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और शेखर को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने जैस्मिन के लोकप्रिय गीत ‘लावां’ पर रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुति दी। इस मौके पर जैस्मीन ने भारी कढ़ाई वाला सुनहरा लहंगा और पारंपरिक गहने पहने थे। जिसमें वह किसी खूबसूरत दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। 

कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने कई हिट गाने गाए, जिनमें 'पंजेबा', 'सिप सिप', 'शरारत', 'धुरंधर', 'इल्लीगल वेपन' और 'यार ना मिले' 'जाइए सजना' शामिल रहे। 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के अगले शो मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में होने वाले हैं। इस घोषणा के बाद से फैंस के बीच शेखर चौधरी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है; हालांकि, उनके पेशे या बैकग्राउंड के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

'यार ना मिले' से मिली बॉलीवुड में पहचान

गौरतलब है कि जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) पहले पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही थीं। जालंधर में जन्मीं और अमेरिका के कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं जैस्मीन ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 'मुस्कान' गाने से की थी। उन्हें फिल्म 'किक' के गाने 'यार ना मिले' से बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग में पहचान मिली और उन्होंने बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी जीता है।

ये भी पढ़ेंः- 'Lock Upp 2' से बाहर होने पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस लिए छोड़ना पड़ा शो

अन्य प्रमुख खबरें