Dhamaal 4 Box Office: 'धमाल 4' की दमदार शुरुआत, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन की तगड़ी कमाई
खबर सार :-
Dhamaal 4 Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की और पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसकी ओपनिंग ने मेकर्स की उम्मीदों को और मजबूत किया।
खबर विस्तार : -
Dhamaal 4 Box Office Collection day 1: अजय देवगन-रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' शुक्रवार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फ़िल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। धमाल फ्रैंचाइजी की पिछली 3 फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। 'धमाल 4' की रिलीज का असर साफ तौर पर YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' के कलेक्शन पर पड़ा।
Dhamaal 4 की पहले दिन की कमाई
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 'धमाल 4' ओपनिंग डे पर 13.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 16.50 करोड़ रुपये रहा। देशभर में फिल्म के 10,669 शो चलाए गए, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ओपनिंग डे पर अपने प्रदर्शन से इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत छाप छोड़ी। वहीं कमाई के मामले में धमाल फ्रैंचाइजी की पिछली 3 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
अल्फा को 50 करोड़ का इंतजार
उधर 'धमाल 4' की रिलीज का असर साफ तौर पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' पर पड़ा। 'अल्फा', जिसने अपने पहले हफ़्ते में 47.45 करोड़ कमाए थे, ने दूसरे शुक्रवार को सिर्फ़ 1.65 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही, फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 49.10 करोड़ तक पहुंच गया है, फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अब दोनों फिल्मों की वीकेंड की कमाई पर नजर है, जिससे बॉक्स ऑफिस की असली तस्वीर साफ होगी।
कॉमेडी से भरपूर है Dhamaal 4
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख़ अहम भूमिकाओं में हैं। फैमिली एंटरटेनमेंट और कॉमेडी से भरपूर इस फ़िल्म को पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसके शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को बढ़ावा मिला।
ये भी पढ़ेंः- Dhamaal 4 Movie Review: खजाना ढूंढने निकली अजय-रितेश की टोली, हंसी के रास्ते हुई गुम, जानें कैसी है धमाल-4
अन्य प्रमुख खबरें
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19
-
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
2026-11-19