प्रभु देवा की फिल्म में पहली बार एक्टिंग करते दिखेंगे एआर रहमान, निभाएंगे खास किरदार
खबर सार :-
संगीतकार एआर रहमान अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वे प्रभु देवा की फिल्म ‘मूनवाॅक’ में कैमियो रोल में दिखेंगे। मेकर्स के अनुसार, यह पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी।
खबर विस्तार : -
मुंबईः मशहूर म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता एआर रहमान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह 'मूनवॉक' फिल्म में एक खास कैमियो रोल में नजर आएंगे, जिसमें प्रभु देवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और यह दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रहमान को पहली बार एक्टिंग करते देखने के लिए फैन्स में काफी उत्साह है। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर भी हो सकती है।
मनोज एनएस के निर्देशन में बनी 'मूनवॉक' को बिहाइंडवुड्स प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म हंसी-मजाक, म्यूजिक, डांस और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। कैमियो रोल के अलावा, एआर रहमान ने फिल्म का म्यूजिक भी कंपोज किया है। प्रभु देवा के साथ योगी बाबू भी अहम भूमिका में हैं और खबरों के मुताबिक, वह 16 अलग-अलग किरदार निभाएंगे। 'येथु', 'टिंगा' और 'मैकारेना' जैसे गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों से उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, रहमान और प्रभु देवा दोनों वाला गाना 'मयिले' भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।
'रामायण' से टक्कर की संभावना
'मूनवॉक' का मकसद कॉमेडी, म्यूजिक और डांस का मेल करके दर्शकों को एंटरटेन करना है। दिवाली पर रिलीज होने के कारण, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' से होने की संभावना है। इस तरह, जहां एक ओर रहमान के एक्टिंग डेब्यू की चर्चा हो रही है, वहीं दिवाली की छुट्टियों के दौरान इन दोनों फिल्मों के बीच का मुकाबला भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः-Messa Release date: एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' की रिलीज डेट आई सामने, हाथ में भाला और खून से लथपथ दिखीं रश्मिका मंदाना
अपनी किताब लिख रहे रहमान
संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में अपनी किताब लाॅन्च करने की घोषणा की है। इस किताब का शीर्षक ‘रहमानः ए रेनेसांस’ है। इसमें उनकी जिंदगी और संगीत की यात्रा को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। वे इस किताब को लेखिका रूपा चक्रवर्ती के साथ मिलकर लिख रहे हैं। इसमें फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों से लेकर अभी तक के सफर की दास्तान होगी, साथ ही उनके विचारों, अनुभवों और प्रभावों के बारे में बात होगी।
A new chapter begins. ✨
— A.R.Rahman (@arrahman) August 31, 2026
Rupa Chakravarty and I come together as co-authors for Rahman: A Renaissance.
The book offers a closer look at the music, ideas, challenges, influences and creative journey that have shaped my world. More details will follow soon.
#RupaChakravarty… pic.twitter.com/TgdRLeBHxQ
अरबी फिल्म के लिए तैयार किया गाना
इस बीच, एआर रहमान इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने संगीत के काम में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर नायला अल खजा की अरबी साइकोलॉजिकल फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म 'बाब' (Baab) के लिए संगीत तैयार किया है। यह किसी अरबी फिल्म के लिए रहमान का पहला कोलेबोरेशन है।
फिर चलेगा रहमान-मणिरत्नम का जादू
मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है, जिन्होंने कई सुपरहिट एल्बम दिए हैं। मणिरत्नम की प्रोडक्शन कंपनी, मद्रास टॉकीज ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान उनकी अगली फिल्म का संगीत तैयार करेंगे। इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है, क्योंकि इस जोड़ी ने पहले भी कई यादगार गाने दिए हैं। मणिरत्नम इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में होंगे; यह एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है।
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस पर 'Toxic' की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन
अन्य प्रमुख खबरें
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27