'सांप्रदायिक भेदभाव' वाले बयान पर फंसे AR रहमान का यू-टर्न, कहा- किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता
खबर सार :-
AR Rahman Controversy: एआर रहमान ने आखिरकार 'सांप्रदायिक' टिप्पणी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कथित सांप्रदायिक भेदभाव पर अपनी टिप्पणियों के बाद से ऑस्कर विजेता को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और सफाई दी।
खबर विस्तार : -
AR Rahman Controversy: दुनिया के जाने-माने संगीतकार व ऑस्कर विजेता एआर रहमान इन दिनों एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कथित 'सांप्रदायिक' भेदभाव का आरोप लगाया था। उनके इस बयान से काफी विवाद खड़ा हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर मिली रही तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब, उन्होंने खुद इस मामले पर सफाई दी है।
AR Rahman Controversy: रहमान ने बयान पर दी सफाई
एआर रहमान ने अपने बयान पर सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में, ऑस्कर विजेता ने अपनी भावनाओं और दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से समझाया। उन्होंने कहा, "मेरे लिए, संगीत हमेशा लोगों और संस्कृतियों से जुड़ने, जश्न मनाने और सम्मान करने का चरिया रहा है। भारत सिर्फ मेरा घर नहीं है, बल्कि मेरी प्रेरणा और गुरु भी है। मेरा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी ईमानदारी और नेक इरादों को समझेंगे और सराहेंगे।"
वीडियो में, रहमान ने कहा, "मुझे भारतीय होने पर गर्व है। भारत ने मुझे वह मंच दिया है जहां मैं पूरी आज़ादी के साथ अपनी रचनात्मकता दिखा सकता हूं। यह अवसर मुझे विविध संस्कृतियों की आवाजों का सम्मान करने और संगीत के माध्यम से जुड़ने की अनुमति देता है। भारत ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और मेरे काम को और अधिक सार्थक बनाया है।" रहमान ने वीडियो में WAVES समिट में परफॉर्मेंस से लेकर नागालैंड के यंग म्यूजिशियन्स के साथ कोलैबोरेशन और हैंस जिमर के साथ 'रामायण' का म्यूजिक तैयार करने के बारे में भी बात की। इन सभी अनुभवों ने संगीत में मेरे उद्देश्य को और मजबूत किया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल बीबीसी नेटवर्क को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, एआर रहमान (AR Rahman ) ने कहा, "मुझे अब बॉलीवुड में कम काम मिल रहा है। कभी-कभी, रचनात्मक निर्णय लेने की शक्ति उन लोगों के पास होती है जिनके पास वास्तव में कोई रचनात्मकता नहीं होती है। कभी-कभी इसकी वजह सांप्रदायिक कारण हो सकते हैं, लेकिन यह सीधे तौर पर पता नहीं चलता। यह बात सिर्फ़ अफ़वाहों से सामने आती है कि मुझे एक प्रोजेक्ट के लिए चुना गया था, लेकिन फिर कंपनी ने मेरी जगह पांच दूसरे कंपोज़र्स को हायर कर लिया। मैं कहता हूं, 'ठीक है, मैं ब्रेक लूंगा।'"

अन्य प्रमुख खबरें
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12