दो बुजुर्ग साधुओं की हत्याकर शव जलाए, मंदिर छोड़कर नहीं जाने पर की वारदात
खबर सार :-
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एक मंदिर के अंदर दो बुजुर्ग साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों साधुओं के शव जला दिए गए। हत्या के मामले में एक युवक पर आरोप लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि युवक मेटल डिस्टर्ब है। युवक को हिरासत में लिया गया है।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले स्थित खुदागंज थाना क्षेत्र का सूथा गांव में देर रात दोहरे हत्या की वारदात से इलाका दहल उठा। यहां गांव के मंदिर की देखभाल करने वाले दो बुजुर्ग साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद दोनों साधुओं के शवों को जला दिया है। फिलहाल, पुलिस मुख्य आरोपी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु: बांधों में जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत हुआ; पीने के पानी को लेकर चिंता बढ़ी
राख में जले हुए अवशेष दिखाई पड़े
जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के खुदागंज थाना अंतर्गत सूथा गांव में दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शव जला दिए। इसकी जानकारी घटना के समय लोगों को नहीं हुई। मंदिर परिसर में ही आरोपी ने साधुओं के शव जलाए थे। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह सुबह मंदिर पहुंचे तो वहां दो चिताओं की राख देख घबरा गए। वहां राख में जले हुए अवशेष दिखाई पड़े थे। यह जानकारी उन लोगों ने औरों को दी तो हवा की तरह यह फैल गई।
इन मृतक साधुओं की पहचान गोपालदास और उनके शिष्य बिहारीदास के रूप में हुई है। यह दोनों इसी मंदिर में ही रहते थे। घटना की जानकारी पाकर एकत्रित हुए ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट चुकी थी। हर आदमी आरोपी को पता कर रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों के साथ कुछ साधु भी आ गए। बाबा बिहारी दास के भतीजे प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने उनके चाचा और उनके शिष्य की हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों के शव जला दिये
उसका कहना था कि हत्या के बाद दोनों के शव जला दिये। कुछ ही देर में लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मामला तनाव पूर्ण हो रहा था। इसी बीच वारदात की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस को अलर्ट कर मौके पर भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच साधु के परिजनों के आरोपों के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे थाना खुदागंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम सूथा से फोन पर जानकारी दी गई कि गांव के बाहर एक देवस्थान बना हुआ है। इसमें दो पुजारी रहते हैं। वह दोनों संन्यासी हैं। इनके बारे में मिली सूचना के आधार पर पड़ताल की जा रही है। मौके पर संन्यासियों के शव जली हुई अवस्था में मिले हैं। पूरा मामला पता करने की कोशिश में लगी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। मौके पर थाना पुलिस और कई अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कुछ राज खुले
बताया जा रहा है कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कुछ राज खुले हैं। गांव के ही शिव कुमार देवस्थान के संरक्षक हैं। उनकी ओर से पुलिस को एक तहरीर दी गई है। इसमें गांव के सुमित का नाम लिया गया है। वह कुछ दिन पहले न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर आया है। यहां आकर वह कुछ दिनों से देवस्थान पर दोनों संन्यासियों के साथ अक्सर देखा जाता था। पुलिस ने जब इन बातों की जानकारी की तो पता चला कि यह बातें सही हैं।
आरोपी ने मंदिर छोड़कर जाने के लिए कहा था
ग्रामवासियों की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। आरोपी ने दोनों संन्यासियों को मंदिर छोड़कर जाने के लिए कहा था। आरोप है कि उसने कहा था कि आप दोनों यहां से हट जाइए, अब मैं यहां रहने वाला हूं। पुलिस जांच में अब तक पता चला कि बुधवार रात में यह घटना की गई है। पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए गए। दोनों शवों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बारे में समय आदि उसी से पता चल पाएगा। थाना पुलिस को मिली तहरीरी के आधार पर नामजद आरोपी सुमित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है। यद्यपि अभी इस मामले में इलाके में चर्चा है कि यह दो लोगों की हत्या का मामला अकेले नहीं हो सकता है। इसमें आशंका है कि कोई और भी मिला हो सकता है। यह बातें पुलिस तक भी पहुंचाई जा चुकी हैं। इन सवालों को भी परखा जाएगा। वारदात आखिर कब हुई है? इसमें कितने लोग शामिल हो सकते हैं? यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28
-
शिमला में ढाबे पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला से लूटा मंगलसूत्र
2026-09-27
-
जौनपुर जिला कारागार का डीजी जेल ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
2026-09-25
-
चंडीगढ़ में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की गोली मारकर की हत्या
2026-09-25
-
ग्रेटर नोएडाः बस में आग की घटना को झूठा और भ्रामक प्रसारित करने पर केस दर्ज
2026-09-25
-
आजमगढ़ में खौफनाक वारदात, पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर
2026-09-23
-
आजमगढ़ में पूजा के दौरान चलीं गोलियां, 2 पंडितों समेत महिला की मौत
2026-09-23
-
लखनऊ पुलिस की 'प्रमाण' पहल: सड़क सुरक्षा और डेटा विश्लेषण
2026-09-22
-
झांसी में लंबित अपराध मामलों पर आईजी की सख्ती, दिए निर्देश
2026-09-22
-
Jamui Viral Video Case: जमुई में पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
2026-09-22