स्कूल से खेत तक चक्कर काट रही पुलिस, मनपसंद होटल गई थी युवती, अपहरण की खबर निराधार
खबर सार :-
सीवानः वीएमएच स्कूल के पास से खेत तक चक्कर काट रही पुलिस को जांच में पता चला कि युवती मनपसंद होटल गई थी। उसके अपहरण की खबर निराधार है। दुष्कर्म की षिकायत पर पुलिस होटल से खेत तक दौड़ लगा रही है। कई कैमरों से लिए गए फुटेज इस बात के गवाह बन रहे हैं कि युवती होटल, खेत और फिर दवा की दुकान तक गई थी।
खबर विस्तार : -
सीवानः परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। इसी सूचना के आधार पर एसपी पूरन सिंह झा ने बिना देर किए वीएमएच स्कूल के पास से जांच शुरू कर दी। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ी, पुलिस को कई क्लू मिलते गए। शुरुआती जांच में यह बात झूठ निकली कि उसका अपहरण किया गया था। बाकी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। युवती को मनपसंद होटल तक जाते हुए देखा गया। इसके लिए शहर के कई सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घटना की हकीकत जानने के लिए स्कूल के पास से होटल और होटल से खेत तथा खेत से मेडिकल स्टोर तक पुलिस चक्कर काट रही है।
शनिवार को एक युवती के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गई
शहर के एक विद्यालय के पास से शनिवार को एक युवती के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसमें बताया गया था कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई। स्कूल के पास से पाए गए सीसीटीवी में पहली शिकायत निराधार निकली। इसके बाद बाकी ब्लू के लिए पुलिस ने शहर के कई सीसीटीवी खंगाले। जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल के पास से युवती को जाते हुए देखा। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी जांच को बढ़ाया। मामला दुष्कर्म का दर्ज होने के कारण इसे गंभीरता से लिया गया।
सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए
घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को भी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित करने के लिए कहा गया। इस जांच में महिला थाना अध्यक्ष को भी जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया। महादेव थाना अध्यक्ष ने वीएमएच स्कूल से शहर के कई सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जबकि टाउन थाना अध्यक्ष ने शहर के रूट में पड़ने वाले होटल की जांच पड़ताल कर रजिस्टर चेक किया। एसीपी ने अब तक जांच का निष्कर्ष मीडिया को बताया। तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई बातें सामने आई हैं। वीएमएच स्कूल के पास से उसके अपहरण की बात सही नहीं है। जांच में यह पहला तथय है जो झूठा निकला।
होटल की कुछ सामग्रियां बरामद कर वैज्ञानिक सच संकलित किए
आगे भी कई ऐसे बिंदु मिले हैं जिनका गंभीरता से जांच की जा रही है। पता चला है की युवती अस्पताल रोड पर एक युवक के साथ थी। इसे कैमरे में देखा गया। इसके बाद दोनों शहर के शांत वट वृक्ष के समीप स्थित मनपसंद होटल भी गए थे। पुलिस ने वहां के सभी सीसीटीवी के फुटेज लिए हैं। महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि पुलिस टीम ने होटल के टॉप फ्लोर स्थित उस कमरे की तलाशी ली, जहां दोनों पहुंचे थे। इस मामले में होटल की प्रक्रिया को भी गंभीरता से परखा जा रहा है। कहीं होटल प्रशासन की मिलीभगत तो नहीं थी, यह परखने के लिए होटल की कुछ सामग्रियां बरामद की गई। वैज्ञानिक सच भी संकलित किए गए। जानकारी तो यह भी है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। होटल के रजिस्टर संबंधित अन्य रिकार्ड भी जांचे जा रहे हैं।
दूसरा महत्वपूर्ण घटनास्थल बांसपोली गांव स्थित मक्के का खेत
जांच में मामले का दूसरा महत्वपूर्ण घटनास्थल बांसपोली गांव स्थित मक्के का खेत है। पुलिस के अनुसार, युवती वहां गई थी और कुछ बातें जो बताई नहीं जा सकीं। घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए गए। वह उस युवक के साथ थी, जिसे पहले बट वृक्ष के पास देखा गया था। दोनों मेडिकल स्टोर तक पहुंचे। यह जानकारी भी पुलिस को मिली। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाने में प्राथमिक दर्ज की गई। मामला दुष्कर्म का प्रतीत होने के कारण जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।
बलेथा गांव निवासी मुख्य आरोपी एवं उसका साथी गिरफ्तार
वैज्ञानिक तथयों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मामले में मुफस्सिल थाने के बलेथा गांव निवासी मुख्य आरोपी अभिषेक बरनवाल एवं उसके साथी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ना शुरु किया है। बताया कि लड़की एवं लड़का पूर्व से परिचित थे या नहीं? इस बात की जांच अभी की जाएगी। बहरहाल, मामला बहुत पेंचीदा नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एसपी ने बताया कि होटल से संबंधित रजिस्टर एवं दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। जांच में होटल की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल के पास से घटना में जो अपहरण जोड़ा गया था, वह निराधार है। तथयों से संबंधित कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने पास रखे हैं।
यह भी पढ़ें : दुराचार के मामले में शकील नूरानी गिरफ्तार, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03
-
आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-11-02
-
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड: अपहरण के बाद हत्या, तीन गिरफ्तार
2026-11-02
-
लखनऊ में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
2026-11-01
-
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 06 अवैध SIM Box बरामद
2026-11-01
-
देवरिया में रोकी सफेद कार, डिग्गी से निकाला युवती का शव, यूपी में फेंका
2026-11-01
-
नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश: मधुमिता हत्याकांड के दोषी संतोष राय की रिहाई
2026-10-31
-
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: सिपाही पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
2026-10-31
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला को जमानत
2026-10-29
-
यूपी में ओवरस्पीडिंग पर सख्ती, दो दिन में 6,777 चालान
2026-10-29
-
जमीन खोदकर निकाले रुपयों से भरे तीन ड्रम, प्रयागराज पुलिस ने की रात भर कार्रवाई
2026-10-29
-
लखनऊ में साइबर अपराध रोकने की कोशिश, जागरूकता अभियान शुरू
2026-10-28