आरक्षण पर बयान देकर विवादों में घिरीं देवोलीना भट्टाचार्जी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
खबर सार :-
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी आरक्षण और मंत्रोच्चारण को लेकर विवादों में घिर गई हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस मामले में पोस्ट किया है, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
खबर विस्तार : -
Devoleena Bhattacharjee: टीवी जगत की जानी मानी हस्तियों में से एक देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों विवादों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल उन्होंने आरक्षण को लेकर अपने सोशल मीडिया पर कहा कि "मंत्रोच्चारण करके देखो, आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी।" इसके बाद से काफी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि एक्ट्रेस ने यह बात अपने एक्स पर एक यूजर्स के कमेंट के जवाब में दिया, जिसके बाद से विवाद बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्स पर ही बच्चों द्वारा वेदों और मंत्रोच्चारण के अध्ययन का एक वीडियो भी साझा किया।
आरक्षण पर दी अपनी प्रतिक्रिया
टीवी सीरियल की गोपी बहू के नाम से मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने आरक्षण को लेकर अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर बहस शुरु कर दी है। देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ गया कि मंत्रोच्चारण, आरक्षण, जाति और नौकरी तक जा पहुंचा गया। जिस पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। उनके पोस्ट का जवाब देते हुए एक युवक ने अपने एक्स पर लिखा कि वीडियो में कुछ ब्राह्मण बच्चे वेदों की पढ़ाई और मंत्रोच्चारण करते हुए दिख रहे थे। इस पर यूजर ने सवाल करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक पढ़ाई का देश के विकास में क्या योगदान है, उसने आगे लिखा कि इससे केवल एक जाति विशेष को लाभ है। बड़े होकर ऐसे बच्चे मंदिरों में पुजारी या ट्रस्टी बन सकते हैं। इसके साथ ही दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि पढ़ाई-लिखाई के समय मंत्रोच्चारण करेंगे, फिर नौकरी न मिलने पर आरक्षण को दोषी माना जाएगा।
पोस्ट के बाद एक्ट्रेस हुई ट्रोल
इस कमेंट पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, "मंत्रोच्चारण करके देखो, आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी।" आपको भी ज्ञान मिलेगा और इससे दूसरों को भी परेशानी नहीं होगी। देवोलीना के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। उनके पोस्ट के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि मंदिरों में पुजारी बनने का अधिकार हर व्यक्ति को नहीं मिलता है, इसके साथ ही कुछ लोगों ने उनसे सवाल भी किया। एक यूजर ने लिखा कि आपकी बातों में उतना ही लॉजिक है, जितना टीवी सीरियल्स में दिखाए जाने वाले आपके एपिसोड में होता है। एक अन्य ने उन पर राजनीतिक तंज कसा। कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया। इसके साथ ही कुछ लोग उनके अंतरधार्मिक विवाह पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। उनका कहना था कि आपने अपना धर्म छोड़कर कहीं और मंत्र पढ़ रही हैं।
'साथ निभाना साथिया' से मिली पहचान
देवोलीना भट्टाचार्जी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने इसके पहले भी कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। इसके पहले वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि इस तरह दूसरे राज्य के मंत्रियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। फिलहाल आरक्षण के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो अपने बेटे की देखभाल पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग के करियर से फिलहाल के लिए ब्रेक ले लिया है। उनका कहना है कि सही समय आने पर वह दोबारा अपने काम पर लौटेंगी। उन्हें स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' से काफी पहचान मिली।
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के Gen Z बयान पर बवाल, राखी सावंत ने किया पलटवार
अन्य प्रमुख खबरें
-
NEET पेपर लीक आंदोलन पर बनेगी फिल्म ? 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' को लेकर मेकर्स का ऐलान
2026-07-30
-
कंगना रनौत के Gen Z बयान पर बवाल, राखी सावंत ने किया पलटवार
2026-07-30
-
Ramayana Trailer: 'रामायण' का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, 'रावण' अवतार में यश ने उठाए होश
2026-07-30
-
Batwara 1947 Trailer: विभाजन का दर्द और सनी देओल की दहाड़, बंटवारा 1947 का दमदार ट्रेलर जारी
2026-07-28
-
'दीपिका-शोएब का खर्चा क्या आप उठाते हैं?' नाम बदलने पर ट्रोलिंग से भड़कीं शगुफ्ता अली
2026-07-27
-
'लॉक अप' से बाहर आते ही सूफी मोतीवाला ने किया चौंकाने वाला खुलासा, रूममेट और PG मालिक पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
'काला हिरण' फिल्म पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकार मामले में निर्माता को लगाई फटकार
2026-07-27
-
वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट विवाद पर दीपिका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पुजारी और बुजुर्ग महिला ने बताई सच्चाई
2026-07-26
-
धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब पंजाब की बारी? श्वेता तिवारी ने सीजेपी से पूछा बड़ा सवाल
2026-07-26
-
आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर हिना-रुबीना की बहस, कहा- 'सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी का पड़ता है असर'
2026-07-26
-
9 साल बाद फिर भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, 'लॉकअप' में जमकर हुई बहस
2026-07-26
-
'लॉकअप' में हर्षद चोपड़ा क्यों हो रहे हैं ट्रोल? शिवांगी जोशी संग नजदीकियों और गेम पर उठे सवाल
2026-07-25
-
न्यूड फोटोशूट से बर्बाद हुआ करियर, पिता, भाई की मौत और पति से तलाक के बाद टूटा फेमिना मिस इंडिया का दिल
2026-07-25
-
The Odyssey Box Office Collection: भारत में 100 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, IMAX क्रेज बना बड़ी वजह
2026-07-24
-
AI से अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप, अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
2026-07-24