तारापीठ होटल में सात की मौत के बाद शिकंजे में टीआरडीए, कल भी लगे थे गंभीर आरोप
खबर सार :-
तारापीठ होटल अग्निकांड में सात मौतों के लिए टीआरडीए को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पिछले दिन पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टीस्पीकर ने भी कथित भ्रष्टाचार का जिक्र सुसाइड नोट में किया था।
खबर विस्तार : -
बीरभूम, जिले के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत के बाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मौका मिला हैं। एक ओर रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रुव साहा ने तारापीठ-रामपुरहाट विकास प्राधिकरण (टीआरडीए) पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पिछले दिन प्राधिकरण के संबंध में पूर्र्व िडप्टी स्पीकर ने सुसाइड नोट में कई आरोप लगाए थे। वैसे र्तो डिप्टी स्पीकर की बात पर अब भी ध्यान न दिया जाता, लेकिन मामला बड़ा हो गया। सात लोगों की तड़प तड़प कर मौत के मामले में आम आदमी भी जिम्मेदार को सजा मांग रहा है। इसलिए अब कोई न कोई तो बकरा बनाया ही जाएगा। इसके लिए पहली जिम्मेदारी होटल की बनती है। ऐसा माहौल बन रहा है।
घनी आबादी वाली संकरी गली में होटल निर्माण की अनुमति देने वाला प्राधिकरण है। इसलिए वह भी उतना ही जिम्मेदार है। तीसरी जिम्मेदारी एनओसी देने वालों की बनती है। इसलिए अकेला प्राधिकरण बकरा नहीं हो सकता है। सोमवार दोपहर हादसे को लेकर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर होटल निर्माण की अनुमति नहीं होनी चाहिए। फायर ब्रिगेड पर और उनकी व्यवस्था पर भी सवाल खडे़ किए। कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद दमकल के साथ कर्मियों को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा।
होटल का फायर सिस्टम खराब था
साहा ने कहा कि पांच मंजिल का होटल, उस पर आग बुझाने की व्यवस्था बेहद असुरक्षित स्थिति में थी। इमारत में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था थी ही नहीं। दरअसल, टीआरडीए से सवाल बनते भी हैं, क्योंकि उसने ऐसी जगह के लिए अनुमति क्यों दी। रुव साहा ने भ्रष्टाचार की भूमिका की भी जांच की मांग की। रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बंदोपाध्याय थे। संदिग्ध हालत में उनकी कल रविवार को उनके आवास स्थित पार्टी कार्यालय में मौत हो गई थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें टीआरडीए में भ्रष्टाचार का उल्लेख था। उन्होंने यह भी लिखा था कि पूर्व विधायक रहते हुए वह भ्रष्टाचार रोकने में असहाय महसूस कर रहे थे।
विभागों ने लाइसेंस देने में की मनमानी
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज बुंदेश ने होटल की आगजनी पर अपना वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा कि होटल में पर्याप्त अग्निसुरक्षा की जांच की जा रही है। हालांकि, होटल मालिक कल्याण पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची थी, लेकिन 15 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस यह जांच कर पाने में असफल रही है कि होटल के पास वैध कागज थे? आशीष के सुसाइड नोट में टीआरडीए में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का जिक्र किया था। कहा था कि पूर्व विधायक होने के बावजूद वह उस भ्रष्टाचार को रोकने में बेबस थे। बहरहाल, अभी तक केवल होटल मालिक कल्याण पॉल की गिरफ्तारी हुई है।
आसान नहीं है होटल की अनुमति
वैसे तो भारत में होटल खोलने की कई शर्तं हैं। इनका अक्षरशः पालन किया जाए तो संभव नहीं है, क्योंकि कहीं न कहीं कुछ न कुछ कमी जरूर मिलेगी, लेकिन बड़ी जरूरतें पूरी कराई जाती हैं। नियम की बात करें तो स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और आबकारी या स्वास्थय विभाग से अनुमति लिखित होती हैं। ट्रेड लाइसेंस, फायर सेफ्टी एनओसी, एफएसएसएआई फूड लाइसेंस (यदि भोजन उपलब्ध हो) आदि तो जरूरी ही हैं। स्थानीय भवन उपनियमों (जैसे पार्किंग और ज़मीन का आकार) का पालन भी अनिवार्य किया गया है। इनके अलावा जीएसटी रजिस्ट्रेशन, पर्यावरण संबंधी प्रमाण होना चाहिए। बुनियादी ढांचा में होटल को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या बाज़ार के पास होना चाहिए। सड़क की चौड़ाई, कमरे हवादार, साफ़-सुथरे बाथरुम, बिस्तर और फर्नीचर आदि भी नियम के अनुसार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : आग से छह की मौत पर होटल प्रबंधन का बेतुका जवाब, घायलों की सख्या 12 से ज्यादा
अन्य प्रमुख खबरें
-
15 साल से चुरा रहे थे लग्जरी कार, गैंग का नेटवर्क म्यांमार सीमा तक, सौ कार चुराने का दावा
2026-08-17
-
बंगाल के तारापीठ में आग से छह लोगों की मौत, 12 घायलों को कराया गया भर्ती
2026-08-17
-
जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग
2026-08-16
-
कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला, बाद में मेट्रो के आगे कूद गया
2026-08-14
-
अतीक के बेटे उमर के काफिले की दो लग्जरी कारें जब्त, टोल प्लाजा पर की थी दबंगई
2026-08-13
-
वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मार कर हत्या
2026-08-13
-
फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, सरकार के फर्जी टैग से करता था ठगी
2026-08-09
-
मध्य प्रदेशः धार के पास गुजरात के छह युवकों की हादसे में मौत
2026-08-09
-
अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत पर होटल से खेत तक दौड़ी पुलिस
2026-08-09
-
33 वर्षीय अभिनेत्री को बेहोश कर किया था दुष्कर्म, पुलिस ने शकील नूरानी को गिरफ्तार कर कस्टडी में लिया
2026-08-09
-
भगाेड़े लाए जाएंगे देश, विशाखा राठौर से हो रही पूछताछ
2026-08-05
-
सुप्रीम कोर्ट का सात राज्यों को नोटिस, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश, नीट पेपर को लेकर हुआ था प्रदर्शन
2026-07-28
-
भगोड़े अपराधियों की तलाश में खंगाले जा रहे दिल्ली के कैमरे
2026-07-28
-
भारत-म्यांमार सीमा पर एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 53 करोड़ के ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
2026-07-22
-
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसे: एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत, तेज रफ्तार बनी काल
2026-07-21