ग्रेटर नोएडाः डबल डेकर बस में आग की घटना को सोशल मीडिया पर भ्रामक बनाने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा
खबर सार :-
पिछले दिन ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में एक बस में आग लग गई थी। इसमें नौ लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। इस मामले को एक युवती ने सोशल मीडिया पर भ्रामक ढंग से गलत सूचनाओं के साथ प्रसारित कर दिया। पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबर विस्तार : -
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना जेवर क्षेत्र में डबल डेकर एसी बस में आग लगने की घटना को बढ़ाकर प्रसारित करने के मामले में एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई है। युवती ने सोशल मीडिया पर घटना को बढ़ा चढ़ाकर भ्रामक बना दिया है। मुकदमा दर्ज कर उसकी मंशा की जांच की जा रही है।
नौ लोगों की जलकर हुई मौत
पिछले दिन ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बस में लगी आग की घटना को युवती ने भड़काऊ सुचना बनाकर प्रसारित किया। यह मामला पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम सेल तक पहुंच चुका है। युवती ने इसको प्रसारित करते समय घटना के पीछे आरएसएस और बीजेपी के लोगों का हाथ होने का दावा किया था। इसी मामले पर एक्स हैंडल संचालक युवती के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में एक उप निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले की जांच की मांग चल रही है।
यह भी पढ़ें : बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में छेड़छाड़, बदसलूकी की दूसरी घटना पर संग्राम
संस्कृति पर भी उठाया सवाल
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने कहा है कि उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने आज सुबह साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस में कल आग लग गई थी। इस घटना में नौ लोगों की जलकर या दम घुटने से मौत हो गई। युवती ने इसको भ्रामक बना कर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दिया। रूमा खातून नामक युवती के इस कारनामे के पीछे की जांच के लिए कार्रवाई चल रही है। पिछले दिन की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर गलत ढंग से प्रसारित करते समय उसने कई झूठे तथ्य जोड़े हैं। इस बस में तीस लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। बस जिस ट्रैवल एजेंसी की है, वहां से भी 30 यात्री होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन युवती ने खबर फैला दी कि यमुना एक्सप्रेसवे पर भाजपा और आरएसएस के लोगों ने बस में आग लगा दी है।
यात्रियों को एक धर्म से जोड़ा गया
खबर में कहा गया कि कम से कम 30 यात्रियों की मौत हुई है। यही नहीं, यात्रियों को मुस्लिम और ईसाई बताया गया। उसने बिना किसी जानकारी के खबर बना दी और इस घटना के संबंध में कहा कि यह भाजपा और आरएसएस की संस्कृति है। यही नहीं, युवती ने प्रधानमंत्री के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणी की है। उसकी ओर से जानकारी दी गई है कि बस महोबा जा रही थी। यह दिल्ली के कश्मीरी गेट से चली थी। पोस्ट करने के दौरान उसने किसी प्रकार की सच्चाई नहीं बताई। पोस्ट में बताया कि बस का नोएडा में स्टाप नहीं था। इसमें लगभग सभी बातें झूठी प्रसारित की गईं।
सूचना में आरएसएस का हाथ बताया
युवती पर आरोप है कि उसने कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की। इस खबर का विपरीत असर पड़ने की संभावनाएं भी हैं। अब मीडिया में यह खबर आने के बाद जांच की मांग की जा रही है। युवती की इस भ्रामक सूचना के पीछे कहीं कोई साजिश तो नहीं है? कानून व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई गई है। पोस्ट कर्ता की एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के संपर्क में भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा सकती है।
सजिश की कोशिश तो नहीं
बस में तीस लोग सवार थे। युवती ने इस संख्या के साथ छेड़छाड़ कर दी। साथ ही बस में सवार यात्रियों को एक धर्म विशेष से जोड़ दिया। यात्रा का आरएसएस से कोई लेना देना नहीं, लेकिन उसने इसमें आरएसएस का हाथ बताया। ऐसी झूठी व भड़काऊ सूचना का प्रसारित कर देना जन सामान्य में भय, आक्रोश का माहौल पैदा कर सकता है। युवती के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। ऐसी गलत सूचना प्रसारित करने का मकसद भी अब पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें : Jaipur में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28