ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, नॉर्टजे की 3 साल बाद हुई वापसी
खबर सार :-
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। डरबन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में तीन साल से ज्यादा समय बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की वापसी हुई है।
खबर विस्तार : -
AUS vs SA Durban Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरूआत शुक्रवार 09 अक्टूबर से होगी। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। डरबन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में तीन साल से ज्यादा समय बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की वापसी हुई है।
नेट में पूरी रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर पाए रबाडा
हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे रबाडा ने ट्रेनिंग में हिस्सा लिया और नेट में गेंदबाजी भी की, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी रफ्तार से गेंदबाजी नहीं की। बैटिंग कोच ऐशवेल प्रिंस ने कहा था कि पहले टेस्ट के लिए उनके खेलने पर फैसला जितना हो सके उतना देर से लिया जाएगा, लेकिन अंत में वह टीम में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि, साउथ अफ्रीका को उम्मीद है कि रबाडा गकेबेरहा में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। कप्तान टेम्बा बावुमा का कहना है कि वह पहले टेस्ट के लिए भी चुने जाने के काफी करीब थे।
तेज रफ्तार के कारण पैटरसन-कोएत्जी पर मिली तरजीह
बावुमा ने पत्रकारों से कहा, "यह फैसला आसान नहीं था। मुझे लगता है कि हमने सावधानी भरा रास्ता अपनाया ताकि उन्हें 100 प्रतिशत फिटनेस के करीब पहुंचने के लिए कुछ अतिरिक्त दिन मिल सकें। जैसे ही उन्हें हरी झंडी मिलेगी, हमें उम्मीद है कि वे शुरुआती लाइनअप में होंगे। वहीं, नॉर्टजे टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रेड-बॉल मैच खेला था। हाल ही में उन्हें पहली यूरोपियन टी20 लीग में रॉटरडैम डॉकर्स के लिए खेलते देखा गया था। अपनी तेज रफ्तार के कारण उन्हें डेन पैटरसन और गेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाड़ियों पर तरजीह दी गई।
टीम में रखा गया है फास्ट-स्पिन गेंदबाजों का संतुलन
नॉर्टजे के बारे में बावुमा ने कहा, "उनके एक्स फैक्टर को नजरअंदाज करना मुश्किल है। ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जो 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर मैं ऐसी गेंदबाजी का सामना नहीं करना चाहूंगा। भले ही उन्होंने रेड बॉल से ज्यादा ओवरों की गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन वे बॉलिंग कोच के साथ काम कर रहे हैं। नेट्स में उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा है। इसी कारण एनरिक को मौका देने का फैसला सोच-समझकर लिया गया। साउथ अफ्रीका ने अपनी गेंदबाजी इकाई में तेज और स्पिन दोनों का संतुलन बनाए रखा है। तेज गेंदबाजी विभाग में टीम के पास दो प्रमुख विकल्प हैं, जिनमें मार्को जानसन भी शामिल हैं। वहीं स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर संभालेंगे। इसके अलावा, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वियान मुल्डर टीम के पांचवें गेंदबाजी विकल्प की भूमिका निभाएंगे, जिससे साउथ अफ्रीका को गेंदबाजी संयोजन में अतिरिक्त लचीलापन मिलेगा।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, रयान रिकेलटन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, साइमन हार्मर और एनरिक नॉर्टजे।
ये भी पढ़ें- अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री , शमी की वापसी का भी रास्ता हुआ साफ?
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17