अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री , शमी की वापसी का भी रास्ता हुआ साफ?
खबर सार :-
Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करके एक मिसाल कायम की है। अब मोहम्मद शमी भी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के दो अनुभवी तेज गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के तुरंत बाद ही भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम में वापसी हो गई है। भुवी ने चार साल बाद टी20 फ़ॉर्मेट में वापसी की है। भुवनेश्वर की वापसी के बाद, मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय टीम में संभावित वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है।
चार साल बार भुवनेश्वर की टीम में वापसी
दाएं हाथ के मीडियम पेसर बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 मैच 22 नवंबर, 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। ठीक चार साल बाद, वह भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई हैं। संयोग से, न्यूजीलैंड के दौरे के लिए ही। इन चार सालों के दौरान, भुवनेश्वर घरेलू क्रिकेट और IPL में सक्रिय रहे और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। फिर भी, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट चयन समिति ने उन्हें टीम में शामिल करना उचित नहीं समझा। अगरकर के दौर में भारतीय टीम की सोच में भुवनेश्वर फिट नहीं बैठते थे।
भुवी को कड़ी मेहनत का मिला इनाम
हालांकि, भुवनेश्वर ने अपनी फॉर्म और फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और जब भी जहां भी मौका मिला, जोरदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में आरसीबी को लगातार 2 खिताब जिताने में भुवी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने IPL 2025 में 14 मैचों में 17 विकेट और IPL 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लिए। आईपीएल 2026 में भुवी का प्रदर्शन अंतरिम मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा के दिमाग में था, जिन्होंने पद संभालने के बाद चुनी गई पहली टीम में ही भुवनेश्वर को मौका दिया।
ये भी पढ़ेंः- जिम्बाब्वे के खिलाफ T20-ODI Series के लिए भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी स्मृति मंधाना... जानें रिकॉर्ड
शमी की वापसी का भी खुला रास्ता
भुवनेश्वर को मौका मिलने के साथ ही मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं। शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (9 मार्च) के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। पिछले डेढ़ साल में, उन्होंने घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेला है और बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का रास्ता रुका हुआ था; अजीत अगरकर ने लगातार फिटनेस की चिंताओं का हवाला दिया और उन्हें टीम से बाहर रखा। अगरकर के जाने के बाद, भुवनेश्वर की तरह ही शमी की वापसी की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में किया था रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद शमी ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारत का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है। ऐसे में, आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, साथ ही शमी के विशाल अनुभव और पिछले वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, वनडे फॉर्मेट में उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई है।
मोहम्मद शमी का शानदार करियर
शमी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने तीन वनडे वर्ल्ड कप (2015, 2019 और 2023) में 18 मैचों में 55 विकेट लिए हैं। यह रिकॉर्ड ही इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की वापसी के लिए एक मजबूत आधार बनाता है। जिस तरह से उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को चुना है, उससे मैं यह नहीं कहूंगा कि मोहम्मद शमी के लिए रास्ते बंद हो गए हैं। लेकिन मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने अपने प्रदर्शन से वापसी का दरवाजा तोड़ दिया है।' मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट में 229 विकेट, 108 वनडे में 206 विकेट और 25 टी20 में उनके नाम 27 विकेट हैं।
ये भी पढ़ेंः- नमन धीर के लिए सबसे यादगार साबित हुए बीते नौ दिन, वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन से बढ़ी आस
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02