Womens T20 World Cup 2026: भारत को लगा तगड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
खबर सार :-
Womens T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जबकि चोट के कारण टीम की स्टार ऑफ-स्पिनर श्रेयंका पाटिल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका की जगह टीम में अनकैप्ड लेग-स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
Womens T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil ) टखने की चोट के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं। उन्हें बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान यह चोट लगी थी। चोट लगने के बाद श्रेयंका को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी जगह लेग-स्पिनर प्रेमा रावत (Prema Rawat) को टीम में शामिल किया गया है।
Womens T20 World Cup 2026 से श्रेयंका बाहर
दरअसल नीदरलैंड के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंकते समय श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) का टखना बुरी तरह मुड़ गया था, जिससे उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। चोट लगते ही भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया। उनके पैर पर पट्टी भी बांधी गई। लेकिन वह खड़ी नहीं हो सकीं थीं। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि वह मैच में दोबारा गेंदबाजी करने नहीं लौट सकीं। पिछले 2 सालों में यह तीसरी बार है, जब चोट ने श्रेयंका के करियर की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।

कौन है प्रेमा रावत
श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल हुईं 24 साल की लेग-स्पिनर प्रेमा रावत (Prema Rawat) महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थीं। पिछले दो सीज़न में महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए छह मैच खेले हैं और तीन विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में, उन्होंने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने इस साल विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पांच मैचों में 8 विकेट लेकर प्रभावित किया था।
Womens T20 World Cup 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम ने अब तक T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है; उन्होंने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया और दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रनों से करारी शिकस्त दी। नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर कुल 209 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि शैफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में, भारत के लिए श्री चरानी ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट चटकाए। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG One Day : अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हर्षित राणा, बीसीसीआई ने दी जानकारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03