PAK vs WI: पाकिस्तान की हार का सिलसिला थमा, 3 साल बाद विदेशी धरती पर नसीब हुई जीत, पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग
खबर सार :-
PAK vs WI 2nd Test: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने WTC पॉइंट्स टेबल फायदा हुआ है।
खबर विस्तार : -
PAK vs WI 2nd Test: पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से मिले 75 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और इस दौरान सिर्फ दो विकेट गंवाए। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने विदेशी जमीन पर लगातार हारने के लंबे सिलसिले को खत्म कर दिया। इसी के साथ ही पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हुआ है।
पाकिस्तान को तीन साल बाद विदेशी धरती पर मिली जीत
बता दें कि कप्तान के तौर पर दोबारा चुने जाने के बाद अपनी पहली ही सीरीज में, बाबर आजम ने विदेशी टेस्ट मैचों में तीन साल से चली आ रही जीत की कमी को खत्म कर दिया। इस मैच से पहले, पाकिस्तान की विदेशी टेस्ट में आखिरी जीत जुलाई 2023 में श्रीलंका में हुई थी। तब से टीम को लगातार आठ टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ इस दूसरे टेस्ट में हार का वह सिलसिला आखिरकार थम गया।
पूरे मैच में वेस्टइंडीज पर हावी रहा पाकिस्तान
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रनों की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक (नाबाद 160) और बाबर आजम (88) ने शानदार पारियां खेली। हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पाकिस्तान की स्पिन जोड़ी अली उस्मान और साजिद खान के सामने आसानी से घुटने टेक गए और पूरी टीम सिर्फ 117 रनों पर ऑल आउट हो गई। अली उस्मान और साजिद, दोनों ने चार-चार विकेट लिए। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि इमाम-उल-हक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।
इसी तरह, अजान अवैस भी सिर्फ 9 रन ही बना सके। इसके बाद, अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और पाकिस्तान को 8 विकेट से जीत दिलाई। शफीक 51 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान बाबर ने भी 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया था। यह तीन साल में विदेशी धरती पर पाकिस्तान की पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले, घर से बाहर टीम की आखिरी टेस्ट जीत जुलाई 2023 में श्रीलंका के खिलाफ हुई थी।
बाबर-शफीक के बीच हुई 183 रन की साझेदारी
इससे पहले पहली पारी में शफीक (नाबाद 160 रन) ने बाबर आजम (147 गेंदों पर 88 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रन की शानदार साझेदारी की। हालांकि मैच का तीसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा, जिसमें कुल 14 विकेट गिरे। वेस्टइंडीज के गेंदबाज वारिकन ने छह विकेट लिए; उन्होंने लगातार चार गेंदों पर तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी खत्म कर दी, जबकि दूसरे छोर पर खड़े शफीक बेबस होकर यह सब देखते रह गए। पहली पारी में बाबर आजम 88 रन पर रन आउट हो गए। दूसरी पारी में बाबर और अब्दुल्ला दोनों 24-24 रन बनाकर नाबाद रहे।
WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान ने लगाई छलांग
इस जीत का फायदा पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में मिला है। पाकिस्तान की टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर आ गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को इस जीत का फायदा मिला है। टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने अब तक WTC में छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और चार में हार मिली है। दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे था, लेकिन इस जीत से उन्हें एक पायदान ऊपर चढ़ने में मदद मिली है।
नतीजतन, टीम का जीत का प्रतिशत अब 22.22 हो गया है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम एक पायदान नीचे खिसक गई है। कैरेबियाई टीम अब ताजा WTC पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर आ गई है। वेस्टइंडीज ने 12 टेस्ट मैचों में केवल दो जीत दर्ज की हैं, जबकि आठ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनका जीत का प्रतिशत 20.83 है। फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 9 मैचों में 4 जीत और 48.15 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 मैचों में 7 जीत और 87.50 जीत प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है।
ये भी पढ़ेंः- पाक को तगड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से शान मसूद बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30