New Zealand vs Ireland: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रनों से दी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं बरकरार
खबर सार :-
New Zealand vs Ireland Womens T20 World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 4 रन की रोमांचक जीत के साथ ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना ख़िताब बचाने की उम्मीदें बरकरार रखीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 140 रन बनाए। जवाब में, आयरिश टीम सिर्फ 136 रन ही बना सकी।
खबर विस्तार : -
New Zealand vs Ireland Womens T20 World Cup 2026: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हरा दिया। रोज बाउल में खेले गए इस रोमांचक मुाकबले में न्यूज़ीलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों के लक्ष्य रखा था, जबकि आयरिश टीम 4 विकेट खोकर सिर्फ़ 136 रन ही बना सकी और 4 रन से मैच हार गई।
New Zealand vs Ireland: अंतिम ओवर में 15 रन नहीं बना सका आयरलैंड
डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड (New Zealand) की यह इस विश्व कप में लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। आयरलैंड (Ireland ) को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन सूज़ी बेट्स ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए उन्हें सिर्फ़ 10 रनों पर रोक दिया। इससे पहले आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी हंटर सिर्फ़ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि, कप्तान गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रनों की शानदार साझेदारी की।
Womens T20 World Cup 2026: गैबी और ओर्ला की मेहनत गई बेकार
कप्तान गैबी ने 53 गेंदों में 58 रनों की मज़बूत पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। वहीं, ओर्ला ने 53 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। रेबेका स्टोकेल बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि लुईस लिटिल (5*) और लिया पॉल (8*) नाबाद रहीं। गेंदबाज़ी में न्यूज़ीलैंड की कप्तान अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने 4 ओवरों में सिर्फ़ 23 रन देकर 2 विकेट लिए। रोज़मेरी मेयर और ब्री इलिंग ने एक-एक विकेट लिया।
New Zealand vs Ireland: न्यूज़ीलैंड ने दिया था 141 रनों का टारगेट
इससे पहले, न्यूज़ीलैंड ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 140 रन बनाए और आयलैंड को 141 रनों का टारगेट दिया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत भी बहुत खराब रही, जिसमें इसाबेला गेज़ (1 रन) और जॉर्जिया प्लिमर (4 रन) बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर सकीं। मैडी ग्रीन सिर्फ़ 2 रन ही बना सकीं। अमेलिया केर और ब्रुक हैलिडे ने न्यूज़ीलैंड की पारी को संभाला, जो सिर्फ़ 10 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही थी।
इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए अहम 38 रन जोड़े। अमेलिया 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हैलिडे ने दो बाउंड्री समेत 34 रन बनाए। इज़ी शार्प ने चार बाउंड्री की मदद से 28 गेंदों में 36 रन बनाए और सूज़ी बेट्स आखिरी ओवरों में 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से गेंदबाज़ी में ओर्ला ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कारा मरे ने भी 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ेंः- Womens T20 World Cup 2026: भारत को लगा तगड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02