Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने अचानक लिया संन्यास, कोहली ने किया भावुक पोस्ट
खबर सार :-
Kane Williamson Retirement: न्यूज़ीलैंड के महान क्रिकेटर केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 16 साल तक कीवी टीम के लिए खेला और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले पहले कप्तान बने। विलियमसन के संन्यास पर कोहली ने इमोशनल पोस्ट किया है।
खबर विस्तार : -
Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शुक्रवार को अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया। विलियमसन ने अपना आखिरी टेस्ट लॉर्ड्स में खेला, जहां न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। 35 वर्षीय विलियमसन के नाम न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज़्यादा रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
Kane Williamson Retirement: कोहली ने किया भावुक पोस्ट
विलियमसन के रिटायरमेंट पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भावुक पोस्ट किया है। विराट कोहली ने X पर लिखा, "सालों तक विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर। इतने सालों तक आपको बल्लेबाज़ी करते देखना और आपके ख़िलाफ़ खेलना बहुत अच्छा रहा। इससे भी ज़्यादा, मैं हमारी दोस्ती और खेल व उसके बाहर हमारी सोच को बहुत अहमियत देता हूं। हमारी बातचीत और मुलाक़ात के पल हमेशा मेरे लिए खास रहेंगे। भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपने अपना काम कर दिया है; अब आप आराम करने और ज़िंदगी का भरपूर आनंद लेने के हकदार हैं। बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त ज़िंदगी तो अब शुरू हुई है।"
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन का करियर
गौरतलब है कि 35 वर्षीय विलियमसन ने 2010 में टेस्ट और वनडे में और 2011 में T20 में डेब्यू किया था। तीनों फ़ॉर्मेट में मिलाकर, वह न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। कुल 378 मैचों और 452 पारियों में, विलियमसन ने 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 103 अर्धशतक शामिल हैं।
फ़ॉर्मेट के हिसाब से देखें तो, इस कीवी दिग्गज ने 110 टेस्ट मैचों की 195 पारियों में 9,515 रन बनाए, जिसमें 33 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में, उन्होंने 175 मैचों की 167 पारियों में 7,256 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 93 T20 मैचों की 90 पारियों में 2,575 रन बनाए और 18 अर्धशतक जड़े। अलग-अलग फ़ॉर्मेट की बात करें तो, न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में विलियमसन टेस्ट में पहले, T20 में दूसरे और ODI में चौथे स्थान पर हैं।
Kane Williamson न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक
विलियमसन (Kane Williamson) न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज़ ने 40 टेस्ट, 91 ODI और 75 T20 मैचों में टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कीवी टीम 2019 ODI वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंची, जहां विलियमसन को 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' चुना गया। उनकी कप्तानी में टीम 2021 T20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में भी खेली। इसके अलावा, विलियमसन की कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराकर 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब जीता। विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही न्यूज़ीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार अध्यायों में से एक का समापन हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17