Kane Williamson : पीएम लक्सन ने विलियमसन को दी शानदार करियर की बधाई, केन को बताया 'न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक'
खबर सार :-
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विलियमसन के रिटायरमेंट पर न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने बधाई दी और देश के सबसे महान प्लेयरों में से एक बताया। पीएम ने क्लास प्लेयर बताते हुए कहा कि वे मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह आदर्श खिलाड़ी रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट में विलियमसन ने 378 मैचों में 19346 रन बनाए। विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता।
खबर विस्तार : -
Kane Williamson : न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। विलियमसन के रिटायरमेंट पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पोस्ट लिखते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
विलियमसन को न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बताया
प्रधानमंत्री ने विलियमसन को न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि केन विलियमसन को हमेशा न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहचान सिर्फ उनकी बल्लेबाजी क्षमता या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की वजह से नहीं है, बल्कि इसलिए भी है, क्योंकि उन्होंने पूरे करियर में जिस तरह का व्यवहार और अनुशासन दिखाया है, वह भी असाधारण है।
मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह रहे Class Player
अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने विलियमसन को “क्लास खिलाड़ी” बताते हुए कहा कि वे मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह एक आदर्श खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने लिखा कि केन विलियमसन एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी तकनीक, शांत स्वभाव और खेल के प्रति समझ उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विलियमसन न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी क्षेत्र के एक साधारण परिवार से आते हैं, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बहुत बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने कहा कि यह सफर इस बात का उदाहरण है कि लगन और अनुशासन से कोई भी खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े स्तर तक पहुंच सकता है।
विलियमसन को शानदार करियर के लिए दी बधाई
प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने केन विलियमसन को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विलियमसन ने अपने देश, अपने परिवार और खुद को गर्व महसूस कराया। विलियमसन ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल करियर पर ब्रेक लगाया। अपने करियर के दौरान उन्होंने खुद को अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक और ग्लोबल क्रिकेट में सबसे सम्मानित नाम के रूप में स्थापित किया।
इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए 19,346 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विलियमसन ने 378 मुकाबलों में 19,346 रन के साथ अपना करियर का अंत किया। इस दौरान विलियमसन ने 48 शतक और 6 दोहरे शतक लगाए। अपने करियर में विलियमसन ने 110 टेस्ट में 9,515 रन, 174 वनडे में 7,256 रन और 93 टी20 इंटरनेशनल में 2,575 रन बनाए।
विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब
न्यूजीलैंड टीम की जर्सी पहनने वाले शायद सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विलियमसन ने कप्तान के तौर पर भी बड़ी सफलता हासिल की। 35 साल के विलियमसन ने 2016 से 2024 तक सभी फॉर्मेट में कप्तानी की। इस दौरान न्यूजीलैंड दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, जबकि तीन बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता।
लगातार दबदबे और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विलियमसन ने कई अलग-अलग अवॉर्ड मिले, जिसमें 2015 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड और 2019 में आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड शामिल हैं। विलियमसन ने चार बार न्यूजीलैंड क्रिकेट का सर रिचर्ड हैडली मेडल भी जीता।
ये भी पढ़ें...इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, श्रीलंका को 87 रनों से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17