Indian Premier League 2026 : एलएसजी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी
खबर सार :-
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। प्वाइंट्स टेबल में एलएसजी सबसे निचले पायदान रही। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। आईपीएल 2026 में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इस सीजन पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्रदर्शन' शर्मनाक' रहा। ये टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। 'प्लेऑफ' की रेस से बाहर होने के बाद पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। खुद फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी।
Indian Premier League 2026 : एलएसजी ने पंत को कप्तानी की जिम्मेदारियों से किया मुक्त
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) यह औपचारिक तौर पर घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
Indian Premier League 2026 : कभी भी आसान नहीं होते ये फैसले
एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, "ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ये फैसले कभी भी आसान नहीं होते। हम उन सभी चीजों के लिए आभारी हैं, जो ऋषभ बतौर कप्तान इस ड्रेसिंग रूम में लाए हैं। अब हमारा ध्यान सामूहिक प्रयासों पर है- सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना।
Indian Premier League 2026 : एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ में जोड़ा था अपने साथ
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। यह आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी पर लगाई गई सबसे बड़ी बोली थी। पंत की कप्तानी में पिछले सीजन एलएसजी 14 में से महज 6 ही मैच जीत सकी। 12 अंकों के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। आईपीएल 2025 में पंत ने 14 मुकाबलों में 24.45 की औसत के साथ 269 रन बनाए थे, जिसमें नाबाद 118 रन की शतकीय पारी भी शामिल थी।
Indian Premier League 2026 : प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही टीम
आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपए में रिटेन किया, लेकिन इस सीजन टीम का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब रहा। एलएसजी 14 में से 10 मैच गंवा बैठी। टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। इस सीजन पंत ने 28.36 की औसत के साथ 312 रन जुटाए। बतौर विकेटकीपर उन्होंने 10 कैच भी लपके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03