BBL in India: भारत में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया की मशहूर लीग का पहला मुकाबला, एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स की पर्थ स्कॉर्चर्स से होगी भिड़ंत
खबर सार :-
आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की लोकप्रियता दुनियाभर में है। बीबीएल 2026-27 सीजन की शुरूआत भारत से होगी। बीबीएल का पहला मैच एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बिग बैश लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स-पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को होगा। भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण जियोस्टार पर होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया।
खबर विस्तार : -
BBL in India: भारत अब वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा हब बन गया है। दुनिया का हर क्रिकेट प्लेयर भारत में खेलने की चाहत रखता है। इंडिया में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए आस्ट्रेलिया मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग की शुरूआत भारत में करने जा रहा है। बीबीएल 2026-27 का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बिग बैश लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा।
पहला मौका जब ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा बीबीएल का मैच
यह पहला मौका होगा जब बीबीएल का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा। चेन्नई में होने वाले इस मैच में रेनेगेड्स मेजबान टीम की भूमिका निभाएगी। इस मैच की लाइव कमेंट्री और टेलीकास्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो चौनल अपनी ब्रॉडकास्टिंग टीम को भारत भेजेंगे। ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में जियोस्टार करेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया।
भारत में मैच होने से बीबीएल की और बढ़ेगी लोकप्रियता
यह पहला मौका होगा जब भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का कोई मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, बिग बैश लीग का भारत में आयोजन करने से बीबीएल की लोकप्रियता में और इजाफा होगा और दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी। भारतीय समय के अनुसार, यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया समयानुसार यह मैच दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
दोनों देशों की सरकारों के बीच महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा
बिग बैश लीग के महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने इस खास पहल को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम बताया। उन्होंने कहा, भारत में हमारे खेल को हमेशा से शानदार समर्थन और मजबूत जुड़ाव मिला है। यह मुकाबला दोनों देशों की सरकारों के बीच की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को जोड़ने का एक बेहतरीन जरिया भी है। हमें उम्मीद है कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया की किसी भी घरेलू खेल प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला मुकाबला साबित होगा।
टीमों को लेकर दर्शकों की रुचि, लोकप्रियता में और होगा इजाफा
उन्होंने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया में कई बार यह पूरी तरह महसूस नहीं किया जाता कि भारत समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में बिग बैश लीग (बीबीएल) की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हमें उम्मीद है कि भारत में मैच आयोजित करने से लीग और उसकी टीमों को लेकर दर्शकों की रुचि और लोकप्रियता में और इजाफा होगा। यह कदम प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03