IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली-बुमराह की वापसी, पंत-यशस्वी बाहर
खबर सार :-
Team India squad England Tour: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है।
खबर विस्तार : -
Team India squad England Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। शुभमन गिल कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है।
हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल टीम में शामिल नहीं किया गया है। रोहित शर्मा, गिल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत को बाहर कर दिया गया है। केएल राहुल और ईशान किशन को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। वाशिंगटन सुंदर इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं।
IND vs ENG : गुरनूर बरार को मिला मौका
अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है, साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान संभालेंगे, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह उनका साथ देंगे। गुरनूर बरार, जिन्होंने अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप यादव को स्पिनर के तौर पर चुना गया है।
14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 16 जुलाई को होगा, जबकि सीरीज़ का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। BCCI ने घोषणा की है कि वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ़ T20 सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। वरुण अभी तक पैर की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसलिए इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वह इंग्लैंड के खिलाफ़ T20 सीरीज़ के लिए टीम का हिस्सा होंगे।
- 14 जुलाई- पहला वनडे
- 15 जुलाई- दूसरा वनडे
- 19 जुलाई- तीसरा वनडे
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
भारतः शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव,प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह,गुरनूर बरार, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ेंः- SL A vs IND A: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02