SL A vs IND A: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबर सार :-
IND A vs SL A Tri-Series Final LIVE: इंडिया A, श्रीलंका A और अफ़गानिस्तान A के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज़ का फ़ाइनल मैच आज हो रहा है। फ़ाइनल में इंडिया A का मुक़ाबला श्रीलंका A से है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक पारी खेल इतिहास रच दिया।
खबर विस्तार : -
IND A vs SL A Tri Series Final Live: भारत ए बनाम श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का विशाल स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए के सामने 378 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। भारत के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वैभव ने 50 ओवर के मैच सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इस दौरान, वैभव सूर्यवंशी ने 300 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ तबाही मचाते हुए दुनिया को अपना रौद्र रूप दिखाया।
Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड
इसी के साथ ही वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ हाफ़-सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले LIST-A क्रिकेट में श्रीलंकाई खिलाड़ी कौशल्या वीरारत्ने ने साल 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था। वहीं, लिस्ट A क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ हाफ़-सेंचुरी का रिकॉर्ड पहले सरफ़राज़ खान के नाम था, जिन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी के दौरान 15 गेंदों में यह कारनामा किया था; वैभव ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी
- वैभव सूर्यवंशी - 11 गेंद पर अर्धशतक
- कौशल्या वीरारत्ने - 12 गेंद पर अर्धशतक
- थिसारा परेरा - 13 गेंद पर अर्धशतक
- रोरी क्लेनवेल्ड्ट - 14 गेंद पर अर्धशतक
इस मैच में वैभव ने 29 गेंदों में 94 रनों तूफानी पारी खेली। उन्होंने 324 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 8 लंबे छक्के लगाए। हालांकि वह सेंचुरी से चूक गए, लेकिन उन्होंने फ़ाइनल में भारतीय टीम को तूफ़ानी शुरुआत दिलाई। प्रियांश आर्या के साथ मिलकर वैभव ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े। वैभव की ज़बरदस्त पारी की बदौलत भारतीय टीम ने सिर्फ़ 6.3 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
IND A vs SL A Tri Series Final Live: भारत ने श्रीलंका को दिया 378 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका ए के गेंदबाज इस 15 वर्षीय बल्लेबाज़ के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। ट्राई-सीरीज़ में पहले रन बनाने के लिए संघर्ष करने वाले वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने फाइनल मैच में अपने बल्ले से कमाल कर दिया। वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाज शिराज के ख़िलाफ पारी के दूसरे ओवर में तूफ़ानी बल्लेबाजी की और तीन छक्कों व दो चौकों की मदद से 26 रन बटोरे। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 378 रनों का टारगेट रखा है। वैभव के अलावा तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक ठोका। तिलक ने 67 रन बनाए। जबकि अन्य बल्लेबाजों में प्रियांश आर्य (39), रुतुराज गायकवाड़ (40), कुमार कुशाग्र (36) और अनुकूल रॉय (15 गेंद में 39 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः- PAK vs BAN: महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने 23 रनों से दर्ज की रोमांचक जीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03