ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
खबर सार :-
IND W vs ENG W: भारत की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में तीन मैचों की T20 सीरीज़ 1-2 से हार गई। भारत को तीसरे T20I करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच इंग्लैंड ने घरेलू ज़मीन पर सबसे बड़े सफल रन चेज़ का नया रिकॉर्ड बनाया।
खबर विस्तार : -
IND W vs ENG W 3rd T20I: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की T20 सीरीज के आखिरी मैच में मंगलवार को भारत (india women) को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से कब्जा (england win series) कर लिया। मैच में टीम इंडिया ने कप्तान हरमनप्रीत के अर्धशतक की बदौलत तय 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने एलिस कैप्सी (Alice Capsey) और हीथर नाइट (Heather Knight) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 9 गेंद शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया।
IND W vs ENG W 3rd T20I: एलिस-नाइट ने छीनी भारत से जीत
भारत द्वारा दिए गए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड (england women) की शुरुआत खराब रही। डैनी वायट-हॉज दूसरे ओवर में आउट हो गईं, जबकि सोफिया डंकली भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। पावरप्ले के आखिरी ओवर में एमी जोन्स के आउट होने के बाद इंग्लैंड दबाव में दिख रहा था। इंग्लैंड की टीम ने एक वक्त अपने 3 विकेट 38 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद एलिस कैप्से और हेदर नाइट की आक्रामक बैटिंग ने मैच का पासा पलट दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धनाई की। एलिस कैप्से सिर्फ़ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
दूसरी ओर, कप्तान हीथर नाइट ने धैर्य के साथ पारी को संभाला और धीरे-धीरे रन रेट बढ़ाया। दोनों बैट्समैन के बीच शतकीय पार्टनरशिप ने भारत की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। कैप्सी ने 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि नाइट 70 रन बनाकर नाबाद रहीं। नाइट ने आखिर में चौका लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई।
इग्लैंड ने सबसे सफल रन चेज का बनाया रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे T20I में सबसे ज़्यादा रन चेज़ करने के अपने पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। इससे पहले, उन्होंने 12 जुलाई, 2025 को भारत के खिलाफ इसी T20I में 168 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया था। अब 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर 181 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया।
england women vs india women: भारत ने बनाए थे 180 रन
इससे पहले, पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, दोनों भारतीय ओपनर्स- स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने अग्रेसिव बैटिंग की और पावरप्ले में रन रेट बनाए रखा। उन्होंने अच्छे शॉट खेले लेकिन रन आउट हो गईं।
मिडिल ऑर्डर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कमान संभाली और नाबाद 56 रन बनाए। जबकि यास्तिका भाटिया ने 32, जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 और दीप्ति शर्मा ने भी 32 रन बनाए। हालांकि, भारतीय टीम आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 48 रन ही जोड़ सकी। जो आखिर में अहम साबित हुआ। लॉरेन बेल ने इंग्लैंड के लिए दो अहम विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02