New Zealand Home Schedule : न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक दौरा करेगी भारतीय टीम, अक्टूबर-दिसंबर तक मेगा टूर, 40 दिनों में खेले जाएंगे 12 मैच
खबर सार :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए घरेलू शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे बड़ा आकर्षण भारत का ऐतिहासिक दौरा होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक चलने वाले इस दौरे में कुल 12 मैच खेले जाएंगे। सबसे पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सबसे अंत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बीते कुछ वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई यादगार मैच खेले गए हैं।
खबर विस्तार : -
New Zealand Home Schedule : न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026/27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण भारत का ऐतिहासिक दौरा होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक भारत की पुरुष टीम न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे बड़े द्विपक्षीय क्रिकेट दौरे पर जाएगी। इस दौरान कुल 12 मैच, पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच, खेले जाएंगे।
New Zealand Home Schedule : 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विदेशी टीम के सबसे बड़े इनबाउंड दौरों में से एक माना जा रहा है। पांच प्रमुख शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार ने भी इस दौरे को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। यह समर्थन भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग 100 वर्षों पुराने खेल संबंधों को समर्पित है।
New Zealand Home Schedule : क्रिकेट में भारत से बड़ा कुछ नहीं
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य मार्केटिंग और कमर्शियल अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा, "यह एक पीढ़ी में एक बार आने वाला मौका है। जब क्रिकेट की बात आती है तो भारत से बड़ा कुछ नहीं है। हम न्यूजीलैंड के लोगों को ऐसा दौरा देने जा रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और बढ़ती दोस्ती का उत्सव होगा।
New Zealand Home Schedule : टी20 सीरीज से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा
भारत का न्यूजीलैंड दौरा टी20 सीरीज से शुरू होगा। पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 24 अक्टूबर को भी क्राइस्टचर्च में होगा। तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में, चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में और पांचवां तथा अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।
New Zealand Home Schedule : टी20 के बाद खेली जाएगी पांच मैचों की वनडे सीरीज
टी20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में, दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल में खेला जाएगा।
New Zealand Home Schedule : वनडे के बाद खेली जाएगी दो मैचों की टेस्ट सीरीज
इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में आयोजित होगा। यह पूरा दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
New Zealand Home Schedule : दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट आकर्षण है भारत का दौरा
स्काई न्यूजीलैंड अगले छह सीजन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर बनेगा। स्काई के स्पोर्ट्स कंटेंट प्रमुख गैरी बर्चेट ने कहा कि भारत का दौरा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट आकर्षण है और वे इसे यादगार प्रसारण अनुभव बनाएंगे। टिकटों की भारी मांग की उम्मीद है। फैंस को सलाह दी गई है कि वे अगस्त में शुरू होने वाली एक्सक्लूसिव मेंबर प्री-सेल के लिए क्रिकेट नेशन पर रजिस्ट्रेशन करा लें।
New Zealand Home Schedule : दोनों टीमों के बीच हुए हैं कई यादगार मुकाबले
पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2023 विश्व कप सेमीफाइनल, 2024 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और हालिया टी20 विश्व कप फाइनल में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आई हैं। इस साल जनवरी में दोनों टीमों के बीच भारत में सीमित ओवरों की सीरीज खेली गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03