IND vs SL: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर
खबर सार :-
श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक झटका लगा है, क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
खबर विस्तार : -
IND vs SL Test series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है, लेकिन इससे ठीक पहले भारत की योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) दाएं पैर के अंगूठे में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मंजूरी नहीं दी।
भारत को लगा डबल झटका
दरअसल सुदर्शन अभी बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। वे ठीक होने की दिशा में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और उन्होंने बैटिंग और फील्डिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हालांकि, उन्हें अभी भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। भारत के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण दो मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शामिल किया गया था।
कैसे चोटिल हुए साई सुदर्शन
पिछले महीने श्रीलंका A के खिलाफ़ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के दौरान साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के पैर की उंगली में चोट लग गई थी। इससे पहले, उन्होंने उसी दौरे पर लगातार दो शतक लगाकर शानदार फ़ॉर्म दिखाया था। चोट लगने के बाद से ही वह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे थे।
देवदत्त पडिक्कल लेंगे सुदर्शन की जगह
सुदर्शन की अनुपस्थिति में, बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल उनकी जगह नंबर 3 पर उतर सकते हैं। पडिक्कल ने कोलंबो के NCC ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ चल रहे वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन शतक लगाया। पडिक्कल ने 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके शामिल थे, और इसके बाद वे 'रिटायर्ड आउट' हो गए। गायकवाड़ जून-जुलाई में इंडिया 'A' टीम के उप-कप्तान के तौर पर श्रीलंका गए थे; उन्होंने 50 ओवर की ट्राई-सीरीज जीती और उसके बाद गाले में रेड-बॉल मैचों में 22, 1 और 13 (नाट आउट) रन की पारियां खेलीं।
रिप्लेसमेंट की रेस में सरफराज
टीम में सुदर्शन की जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक, मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान भी इस जगह के लिए दावेदारों में शामिल हैं। टीम में रिप्लेसमेंट की रेस में सरफराज खान सबसे आगे चल रहे है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पक्की खबर नहीं है कि टेस्ट स्क्वाड में सुदर्शन की जगह कौन लेगा, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका भेज सकती है।
साई सुदर्शन ने भारत के लिए खेले 7 टेस्ट
साई सुदर्शन ने अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। टेस्ट क्रिकेट में, उन्होंने 12 पारियों में 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने तीन मैचों में 127 रन बनाए हैं; इस दौरान उनका औसत 63.50 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। उन्हें अब तक केवल एक T20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है।
चोटों से जूझ रही टीम इंडिया
गौरतलब है कि श्रीलंका दौरे से पहले ही भारतीय टीम कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग), नीतीश कुमार रेड्डी (क्वाड्रिसेप्स) और आकाश दीप (पीठ की चोट) भी उपलब्ध नहीं हैं।
इस बीच, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। एहतियात के तौर पर, वह वार्म-अप मैच में नहीं खेले। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है और उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
FAQ
1. साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से क्यों हुए बाहर ?
साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में तनाव की चोट पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। जिसके चलते वो टीम से बाहर हो गए।
2. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब से शुरू हो रही है?
यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है, जिसका पहला मैच गॉल में खेला जाएगा।
3. नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन की जगह कौन ले सकता है?
प्रैक्टिस मैच में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल, नंबर 3 पर मौका पाने के सबसे मजबूत दावेदार हैं।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ! कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, वॉर्मअप मैच से बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02