IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान ने रखी 168 रनों की चुनौती, इमरान नजीर ने खेली तूफानी पारी
खबर सार :-
IND vs PAK: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में भारत-पाकिस्तान की टीमें जाम्बिया में आमने-सामने हैं। इस मैच में दोनों भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच भिड़ंत हो रही है।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK, Asian Legends League 2026: भारत बनाम पाकिस्तान की टीम जब भी मैदान पर होती तो रोमांच अपने चरम पर होता है। फिर चाहे वह इंटरनेशनल मुकाबला हो या दिग्गज खिलाड़ियों वाली कोई लीग, जब भी ये चिर प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने होती हैं, तो लाखों फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होती हैं। एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में में भी ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है। लेजेंड्स लीग में एक फिर दोनों देशों के पूर्व स्टार खिलाड़ी आमने-सामने है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, अपने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए और भारत के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान इमरान नजीर ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा 47 रनों की पारी खेली। भारत को 168 रनों का लक्ष्य मिला है।
इमरान नज़ीर ने खेली जबरदस्त पारी
बता दें कि ज़ाम्बिया में खेली जा रही एशियन लेजेंड्स लीग 2026 के छठे मैच में इंडिया रॉयल्स का सामना पाकिस्तान पैंथर्स से हो रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए इमरान नजीर और यासिर भट ने पारी की शुरुआत की। हालांकि यासिर भट को 6 रन पर मनप्रीत गोनी का शिकार हो गए। यहां कप्तान इमरान नज़ीर ने शानदार पारी खेली। हालांकि वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 47 रन बनाए। नजीर के अलावा तौफीक उमर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 39 रन बनाए। इसके अलावा इबरार अता ने भी 39 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से पाकिस्तान की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए।
सुबोध भाटी ने की दमदार गेंदबाजी
भारत की ओर से इस मैच में सुबोध भाटी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शादाब जकाती ने भी अपने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मनप्रीत गोनी ने 3 ओवर में 18 रन दिए और एक विकेट लिया, वहीं ऋषि धवन ने भी 4 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अनुरीत सिंह ने 4 ओवर में 22 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
टूर्नामेंट में भारत की शानदार शुरुआत
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हराया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान पैंथर्स को अपने पहले गेम में एशियन स्टार्स के हाथों 85 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए, पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना बहुत ज़रूरी है, जबकि भारत अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल करने और सेमीफ़ाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मज़बूत करने की कोशिश करेगा।
यह एशियन लेजेंड्स लीग का दूसरा सीज़न है। टूर्नामेंट 30 जुलाई को शुरू हुआ और फ़ाइनल मैच 10 अगस्त को खेला जाएगा। पिछले सीज़न में, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और फ़ाइनल तक पहुँची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में एशियन स्टार्स से हारने के बाद उन्हें रनर-अप बनकर ही संतोष करना पड़ा था। इस बार टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएँगे, जिसमें भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
India vs Pakistan: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडियन रॉयल्सः नमन ओझा (कप्तान), ऋषि धवन, शादाब जकाती, फरमान अहमद, अभिषेक जलोटा, वीर प्रताप, सारुल कंवर, अनुरीत सिंह, असद पठान, मनप्रीत गोनी, सुबोध भाटी।
पाकिस्तान पैंथर्सः याशिर शाह, अली राहत, मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर (कप्तान), हसन रजा, याशिर भट्ट, मोहम्मद जाहिद, तौफीक उमर, राणा नसीर अनवर, हमजा अली, इबरार अता।
ये भी पढ़ेंः- SLW vs PAKW T20: दुलानी का शतकीय प्रहार, श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17
-
IND vs SL Test: टीम इंडिया की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
IND vs SL 1st Test: पडिक्कल ने ठोके 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
2026-08-16
-
BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
2026-08-16
-
यूपी के गांवों में छिपी हैं प्रतिभाएं, ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा काम: संजय कपूर
2026-08-15
-
IND vs SL: भारत 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश
2026-08-15
-
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी इंडिया
2026-08-14
-
BAN vs AUS: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
2026-08-14
-
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
2026-08-13
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमटी, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट
2026-08-13
-
AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक
2026-08-12
-
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत खेलेगा टी20 सीरीज
2026-08-12
-
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को राहत, शान मसूद ने शुरू किया अभ्यास
2026-08-12