IND vs ENG: भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, आठ साल पहले इसी मैदान पर इंग्लैंड टीम को चटाई थी धूल... क्या इतिहास दोहरा पाएगी भारतीय टीम
खबर सार :-
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे मैच में भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम इंडिया मैच में सीरीज बचाने के लिए जबकि इंग्लिश टीम मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेगी। आठ साल पहले इस मैदान पर हुए टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंग पर शानदार जीत दर्ज की थी।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG: लगातार दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन इंडिया टीम के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। आईपीएल के बाद शुरू हुआ टी20 इंटरनेशनल मैचों का दौर भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा। पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में इंडिया 0-2 से पीछे चल रही है।
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में आज खेला जाने वाला सीरीज का चौथा मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही टीम इंडिया यह मैच हारी तो सीरीज बचाने की उम्मीद समाप्त हो जाएगी। भारत इस मैच में सीरीज बचाने जबकि इंग्लैंड सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। भारतीय समय के अनुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा।
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बढ़ा दबाव
सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया के टी20 कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर के हिस्से अभी तक जीत नहीं आई है। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 4 मैच गंवा चुकी है। अब तक एक भी मैच में जीत हासिल न करने वाले कप्तान अय्यर और कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे समय में चौथे टी20 मैच में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करने का श्रेयर अय्यर पर खासा दबाव है। भारत यह मैच जीतता है तो सीरीज में वापसी करने की उम्मीद बनी रहेगी।
आठ साल बाद ब्रिस्टल में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
इंडिया और इंग्लैंड की टीम आठ सालों बाद ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिए आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों का मुकाबला साल 2018 में इसी मैदान पर हुआ था। साल 2018 में हुआ मैच भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खासा यादगार रहा था। उस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मैच के हीरो भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा रहे थे। रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी।
ब्रिस्टल में ऐसा है मेजबान इंग्लैंड का रिकॉर्ड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड की बात की जाए तो मेजबान इंग्लैंड टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। इंग्लैंड टीम ने ब्रिस्टल में अब तक कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में से उसे सिर्फ दो मैचों में ही जीत हासिल हुई है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, इंग्लैंड भी इस मैच को जीतकर अपने घरेलू रिकॉर्ड को बेहतर बनाने और सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगा।
क्या आठ साल पुराना इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया
ब्रिस्टल ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें गंभीर हैं। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है, जबकि इंग्लैंड जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा। अब सभी खेल प्रेमियों की नजर इस बात पर है कि क्या भारतीय टीम आठ साल पुराना इतिहास दोहरा पाएगी या इंग्लैंड अपने घर में सीरीज जीतने का जश्न मनाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03