IND vs ENG 3rd T20I: नॉटिंघम में बल्लेबाजों ने किया शर्मसार, टी20 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार
खबर सार :-
IND vs ENG 3rd T20I: भारतीय टीम को T20 इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ़ तीसरे मैच में टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप ताश के पत्तों की तरह ढह गई। स्कोरकार्ड किसी मोबाइल नंबर जैसा लग रहा है; सिर्फ़ चार बल्लेबाज़ ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG 3rd T20I: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मंगलवार को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पूरी भारतीय टीम सिर्फ़ 76 रनों पर ऑलआउट हो गई और 125 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है जबकि भारत ने सीरीज जीतने का मौका भी गंवा दिया है।
भारत की अब तक सबसे बड़ी हार
इस मैच में खराब बल्लेबाज़ी के कारण भारतीय टीम को रनों के लिहाज से T20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले, 2019 में भारत को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 80 रनों से हार मिली थी। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर भी था। इससे पहले टीम 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 74 रनों पर ऑलआउट हुई थी। इतिहास में ये पहली बार है, जब टीम इंडिया ने कोई टी20 मैच 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हारा हो।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी गई भारतीय बल्लेबाजी
इंग्लैंड द्वारा मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बहुत खराब रही। अभिषेक शर्मा सिर्फ़ 10 रन बनाकर जोश टोंग का शिकार बने। युवा वैभव सूर्यवंशी भी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए और 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए; उन्हें जोफ़्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर ने कैच किया।
इसके बाद मैदान पर आए टी20 के नंबर वन बल्लेबाज ईशान किशन भी 13 रन बनाकर चलते बने। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टीक पाए। इसके अलावा अक्षर पटेल (10 रन) और तिलक वर्मा (3 रन) भी सस्ते में आउट हो गए। हर्षित राणा सिर्फ़ 2 रन बना पाए और शिवम दुबे 2 भी जोश टोंग का शिकार बने। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज ज़िम्मेदारी नहीं निभा सका। एक भी खिलाड़ी 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई और लगातार विकेट गिरते रहे।
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
जोश टोंग और जोफ्रा आर्चर ने अपनी तेज गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया। दोनों ही गेंदबाजों ने मिलकर 7 विकेट लिए। जोश टोंग ने अपने 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट लिए।जबकि आर्चर ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा आदिल रशीद ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। आर्चर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया।
फिल साल्ट की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने बनाए थे 201 रन
इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम के लिए फिल साल्ट ने 44 गेंदों पर 70 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाए। सैम करन ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाज़ी की और 24 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 16 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ, इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है। अगले दो मुकाबले 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। भारत की सीरीज बराबरी करनी है तो दोनों मैच हर हाल में जीतेने होगें।
ये भी पढ़ेंः- Shapoor Zadran: क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर, 38 साल की आयु में अफगान क्रिकेटर का हुआ निधन
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03