Shapoor Zadran: क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर, 38 साल की आयु में अफगान क्रिकेटर का हुआ निधन
खबर सार :-
Shapoor Zadran Passes Away: क्रिकेट फ़ैन्स के लिए दुखद ख़बर सामने आई है। अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के शुरुआती स्टार खिलाड़ियों में से एक, शापूर ज़दरान का लंबी बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की ख़बर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
खबर विस्तार : -
Shapoor Zadran passes away: अफगानिस्तान क्रिकेट (Afghanistan Cricket) को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले क्रिकेट शापूर जदरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझने के बाद मंगलवार (7 जुलाई) को उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-NCR इलाके के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़।
अफग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख
अफग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया बयान जारी किया। ACB दुख जताते हुए कहा- शापूर जदरान उन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने अफग़ानिस्तान क्रिकेट की नींव रखी थी। देश में इस खेल को आगे बढ़ाने में उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और लगन ने अहम भूमिका निभाई। वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का रास्ता बनाया।"
बोर्ड ने आगे कहा, "मैदान पर अपनी उपलब्धियों के अलावा, शापूर ज़दरान युवा अफ़ग़ान क्रिकेटरों और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनका लड़ने का जज़्बा, हिम्मत और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और अफगानिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।" शापूर जदरान के निधन से अफग़ानिस्तान क्रिकेट ने अपने शुरुआती दौर के एक अहम खिलाड़ी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
एक दशक तक अफगानिस्तान का किया प्रतिनिधित्व
शापूर जदरान ने 2009 से 2020 तक, लगभग एक दशक तक अफग़ानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान, उन्होंने 44 वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैचों में 43 विकेट और 36 T20 इंटरनेशनल मैचों में 37 विकेट लिए। वह 2015 ODI वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के हीरो भी थे; उस मैच में उन्होंने ही विनिंग रन बनाए थे, जिससे टीम को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली जीत मिली थी।
टीम इंडिया के खिलाफ़ किया था शानदार प्रदर्शन
बता दें कि 2012 ICC T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और अफ़गानिस्तान के बीच खेले गए मैच में, शापूर ज़दरान ने अपने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच में उन्होंने गौतम गंभीर को क्लीन बोल्ड किया और वीरेंद्र सहवाग को भी पवेलियन भेजा। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2020 में खेला था। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा और 2022 में अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेला।
ये भी पढ़ेंः- MS Dhoni Birthday: 45 साल के हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी, टिकट कलेक्टर से 'कैप्टन कूल' बनने तक ऐसा रहा सफर
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27