IND vs ENG,2nd T20I: जैकब बेथेल के आगे भारतीय गेंदबाजों ने टेके घुटने, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से दी पटखनी
खबर सार :-
IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड की टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आमने-सामने थीं। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर T20 सीरीज़ में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अब, इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही है।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मैच शनिवार (4 जुलाई) को खेला गया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को चार विकेट से हराया। इंग्लैंड को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने छह गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो जैकब बेथेल (Jacob Bethell) रहे, जिन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए; उनकी इस पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे।
IND vs ENG, 2nd T20I: जैकब बेथेल की हाफ-सेंचुरी
भारतीय गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जैकब बेथेल डटे रहे और शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 39 गेंदों में 50 रन पूरे किए। बेथेल ने रवि बिश्नोई की जमकर धुनाई की; बिश्नोई ने उस ओवर में दो नो-बॉल फेंकीं और कुल 29 रन दिए।
बेथेल ने इससे पहले भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक लगाया था, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। हालांकि, मैनचेस्टर में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी का खराब प्रदर्शन
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (14) का बहुप्रतीक्षित डेब्यू निराशाजनक रहा; हालांकि, अभिषेक, ईशान और तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। तीनोंने वैसा प्रदर्शन किया जिसकी भारतीय टीम को ज़रूरत थी। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अहम पारी खेली और 22 गेंदों में 37 रन बनाए।
IND vs ENG, 2nd T20I: इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया T20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। यह मैच हारने के बाद, भारतीय टीम अब सीरीज में 0-1 से पीछे है। T20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG, 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्यू, सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, बने सबसे युवा क्रिकेटर
अन्य प्रमुख खबरें
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23