IND vs ENG, 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्यू, सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, बने सबसे युवा क्रिकेटर
खबर सार :-
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में सबकी नज़रें वैभव सूर्यवंशी के जो अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे है।
खबर विस्तार : -
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज (4 जुलाई) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया। इस मैच की सबसे खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें तिलक वर्मा से डेब्यू कैप मिली। वैभव के संजू सैमसन की जगह मौका दिया गया है। इससे पहले चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। अब दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
Vaibhav Suryavanshi debut: वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। वह 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही, वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, जबकि सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। दरअसल वैभव ने पिछले कुछ महीनों में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए वह इस मौके के पूरी तरह हकदार हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो दबाव बिल्कुल नहीं लेता।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने किया डेब्यू
वहीं इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना टी20 डेब्यू करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह टीम में शामिल किया गया है।
मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम
दरअसल इस मुकाबले की शुरुआत इंग्लैंड के समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे (शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार) होनी है। AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मैनचेस्टर (manchester weather) में बारिश की 57% संभावना है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की 55% संभावना है और शाम को लगभग दो घंटे तक बारिश होने का अनुमान है। दूसरे शब्दों में, बारिश दूसरे मैच में भी खलल डाल सकती है, ठीक वैसे ही जैसे पहले मैच में हुआ था।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत : संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23