IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें कैसा रहेगा मैनचेस्टर में मौसम और पिच का हाल
खबर सार :-
IND vs ENG 2nd T20 Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज़ का दूसरा T20 इंटरनेशनल मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है। इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है; मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश फैंस का मज़ा किरकिरा कर सकती है।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG 2nd T20 Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, दूसरे मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यानी आज भी मौसम फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है।
IND vs ENG 2nd T20: कैसा रहेगा मैनचेस्टर में मौसम
दरअसल इस मुकाबले की शुरुआत इंग्लैंड के समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे (शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार) होनी है। AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मैनचेस्टर (manchester weather) में बारिश की 57% संभावना है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की 55% संभावना है और शाम को लगभग दो घंटे तक बारिश होने का अनुमान है। दूसरे शब्दों में, बारिश दूसरे मैच में भी खलल डाल सकती है, ठीक वैसे ही जैसे पहले मैच में हुआ था।
IND vs ENG 2nd T20 Pitch Report : मैनचेस्टर की पिच रिपोर्ट
मैनचेस्टर की पिच पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते है। यहां खेले गए पिछले मैच में इंग्लैंड ने 300 रन का आंकड़ा पार करके इतिहास रचा था। अगर बारिश से कोई रुकावट नहीं आई, तो आज भी एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। यहां की पिच स्पिनर्स और सीमर्स, दोनों को मदद देती है। आज का मौसम भी गेंदबाज़ों के लिए अतिरिक्त मददगार साबित हो सकता है। जिससे बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती और बढ़ जाएगी।
सबकी नजरें संजू सैमसन पर होंगी कि वह एक बड़ी पारी खेलें; हो सकता है कि यह उनका आखिरी मौका हो। अगर वह आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो टीम से उनका बाहर होना लगभग तय है, जिससे वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का रास्ता खुल सकता है। भारत ने अब तक ओल्ड ट्रैफर्ड में कुल दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें एक में जीत एक में हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने इस मैदान पर अपना आखिरी T20 मैच 2018 में खेला था, जिसमें उसने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में केएल राहुल ने नाबाद शतक से ज़्यादा रनों की पारी खेली थी।
पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया था दम
पहले टी20 के दौरान टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप अच्छी लय में दिखी। हालांकि, संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ़ एक रन ही बना सके। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में शानदार 59 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए। हालांकि ईशान किशन और तिलक वर्मा भी पहले टी20 में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए। लेकिन शिवम दुबे ने डेथ ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए; उनके योगदान से टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन का स्कोर बना पाई। हालांकि भारी बारिश के कारण इंग्लैंड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
IND vs ENG 2nd T20 Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे।
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप सॉल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद।
ये भी पढ़ेंः- IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ साई सुदर्शन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में भारत ए
अन्य प्रमुख खबरें
-
रोहित शर्मा के लिए आज भी खास है 264 रनों की ऐतिहासिक पारी
2026-11-16
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली 'अग्निपरीक्षा'
2026-11-16
-
जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC के चेयरमैन
2026-11-16
-
IND vs NZ 5th ODI: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज
2026-11-15
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-15
-
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
2026-11-15
-
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता खिताब
2026-11-14
-
मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार यादव, कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी फेल
2026-11-14
-
Ind vs Pak: पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य
2026-11-14
-
Ind vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल
2026-11-14
-
IND vs PAK U19 : पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भारत की पहले गेंदबाजी
2026-11-14
-
IND vs NZ 4th ODI : चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया
2026-11-13
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
इयान मॉर्गन-जोश बटलर के क्लब में शामिल हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12