IND vs AFG 3rd ODI: हशमतुल्लाह का शतक, प्रसिद्ध कृष्णा का 'पंजा', टीम इंडिया को मिला 219 रनों का लक्ष्य
खबर सार :-
IND vs AFG 3rd ODI Live Score: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीसरा ODI मैच चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला MA चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 218 रनों पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने कप्तानी पारी खेलते हुए वनडे करियर का पहला शतक लगाया। जबकि भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ( Prasidh Krishna) ने 5 विकेट लिए। भारत को अब वनडे सीरीज़ में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करने के लिए 219 रनों का लक्ष्य मिला है।
IND vs AFG 3rd ODI: 36 रन पर गंवा दिए थे चार विकेट
चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफ़गानी टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और 36 रन के स्कोर तक ही उनके चार विकेट गिर गए। इसके बाद, हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने अज़मतुल्लाह ओमरज़ई के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े। अज़मतुल्लाह ओमरज़ई 56 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरज़ई ने 50 छक्कों का मील का पत्थर भी हासिल किया। इसके बाद शाहिदी ने छठे विकेट के लिए मोहम्मद नबी के साथ 53 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। नबी ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल था।
Hashmatullah Shahidi ने जड़ा करियर का पहला शतक
इस दौरान शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। अफ़गानी टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई और वे 44.2 ओवर में सिर्फ़ 218 रन पर ऑलआउट हो गए।
India vs Afghanistan 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके पांच विकेट
भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने एक-एक विकेट लिया। एकमात्र टेस्ट मैच एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीतने के बाद, भारत पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर वनडे सीरीज़ अपने नाम कर चुका है। अफ़गानी टीम इस मैच में अपनी साख बचाने के लिए खेल रही है।
IND vs AFG Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत : यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।
अफ़गानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, राशिद खान, एएम गज़नफ़र, ज़िया-उर-रहमान शरीफ़ी और फ़रीद अहमद मलिक।
ये भी पढ़ेंः- New Zealand vs Ireland: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रनों से दी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं बरकरार
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17