ENG W vs SL W: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, श्रीलंका को 87 रनों से हराया
खबर सार :-
England vs Sri Lanka Womens T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच में कुल 351 रन बने और भारत का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया।
खबर विस्तार : -
ENG W vs SL W, ICC Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर धमाकेदार आगाज किया। इंग्लैंड ने अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया। इस मैच में इंग्लैंड का पूरी तरह दबदबा रहा और डैनी व्याट-हॉग ने पहले ही मैच में शतक जड़ा। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी।
ENG W vs SL W: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में बने कई रिकॉर्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Womens T20 World Cup) के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी महिला T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था। टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 213 रन बनाए थे।
इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 351 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों पारियों का दूसरा सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। इससे पहले साल 2018 में महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में कुल 354 रन बने थे।
डैनी वायट का तूफानी शतक
मैच की बात करें तो इंग्लैंड को एमी जोन्स और डैनी वायट-हॉज (Danielle Wyatt-Hodge) ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर सिर्फ़ 13.4 ओवर में 135 रन जोड़े। जोन्स ने 38 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, उनके आउट होने का वायट पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने दूसरे छोर से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। वायट 62 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने भी आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की और 22 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था।
ICC Womens T20 World Cup 2026: 132 रनों पर ही सिमट गई श्रीलंका
शुक्रवार के मैच में, 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। नीलाक्षी डी सिल्वा 39 रनों के साथ टीम की टॉप स्कोरर रहीं, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए फ्रेया केम्प ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ़ 22 रन देकर 4 विकेट लिए; वह अपने T20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर चार विकेट लेने वाली सिर्फ़ तीसरी गेंदबाज बनीं। वहीं, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि लॉरेन बेल और लिन्से स्मिथ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ेंः- ICC Womens T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज से 12 टीमों के बीच होगा घमासान, जानें कब होगी भारत-पाक की महाभिड़ंत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17