ICC Womens T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज से 12 टीमों के बीच होगा घमासान, जानें कब होगी भारत-पाक की महाभिड़ंत

खबर सार :-
ICC Womens T20 World Cup Schedule: महिला T20 वर्ल्ड कप 12 जून को इंग्लैंड में शुरू हो रहा है, जिसमें पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस वजह से, टूर्नामेंट में ज़्यादा मैच होंगे और रोमांच भी बढ़ेगा।
ICC Womens T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज से 12 टीमों के बीच होगा घमासान, जानें कब होगी भारत-पाक की महाभिड़ंत
खबर विस्तार : -

ICC Womens T20 World Cup 2026 Schedule: महिला क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स की मेज़बानी में आज से आगाज हो रहा है। 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहली बार दुनिया के 12 देश इस चमचमाती ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगे। सभी टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

हाल ही में 2025 ODI वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। हालाँकि टीम इंडिया ने कभी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन भारतीय फ़ैंस को उम्मीद है कि इस बार यह सूखा ख़त्म हो जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में है, जबकि मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ग्रुप B में है।

ICC Womens T20 World Cup 2026 Schedule: T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप और वेन्यू

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, दक्षिण अफ़्रीका

  • ग्रुप B: इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, वेस्टइंडीज

इंग्लैंड में के 7 मैदानों पर खेले जाएंगे सभी 33 मुकाबले

  • लॉर्ड्स (लंदन)
  • द ओवल (लंदन)
  • एजबेस्टन (बर्मिंघम)
  • हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन)
  • ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)
  • ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल)
  • हेडिंग्ले (लीड्स)

ICC Womens T20 World Cup 2026 Schedule: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

तारीख (Date) मुकाबला (Match) मैदान/स्थान (Venue)
14 जून 2026 भारत बनाम पाकिस्तान बर्मिंघम (Birmingham)
17 जून 2026 भारत बनाम नीदरलैंड्स लीड्स (Leeds)
21 जून 2026 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैनचेस्टर (Manchester)
25 जून 2026 भारत बनाम बांग्लादेश मैनचेस्टर (Manchester)
28 जून 2026 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लंदन (London)

ICC Womens T20 World Cup 2026 Schedule: सभी मैच भारतीय समय के अनुसार

मैच के समय की बात करें तो खेल तीन अलग-अलग स्लॉट में खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए तीन खास समय स्लॉट तय किए गए हैं ताकि कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा मैच खेले जा सकें। हालांकि, सेमीफ़ाइनल मैच अलग-अलग दिनों में एक ही समय पर खेले जाएंगे।

12 जून

  • इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (बर्मिंघम) – 11.00pm

13 जून

  • स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) 3:00pm
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) 7:00pm
  • वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन) 11:00pm

14 जून

  • बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड, एजबेस्टन (बर्मिंघम) 3:00pm
  • भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (बर्मिंघम) 7:00pm

16 जून

  • न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन) 7:00pm
  • इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन) 11:00pm

17 जून

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले (लीड्स) 3:00pm
  • भारत बनाम नीदरलैंड, हेडिंग्ले (लीड्स) 7:00pm
  • साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (बर्मिंघम) 11:00pm

18 जून

  • वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (लीड्स) 11:00pm

19 जून

  • न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन) 11:00pm

20 जून

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन) 3:00pm
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन) 7:00pm
  • इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (लीड्स) 11:00pm

21 जून

  • वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) 3:00pm
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) 7:00pm

23 जून

  • न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) 3:00pm
  • श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) 7:00pm
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (लीड्स) 11:00pm

24 जून

  • इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स, (लंदन) 11:00pm

25 जून

  • भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) 7:00pm
  • साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) 11:00pm

26 जून

  • श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) 11:00pm

27 जून

  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) 3:00pm
  • वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) 7:00pm
  • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (लंदन) 11:00pm

28 जून

  • साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स, (लंदन) 3:00pm
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स, (लंदन) 7:00pm

30 जून

  • सेमीफाइनल 1 (ग्रुप A विजेता बनाम ग्रुप B उपविजेता), द ओवल (लंदन) 7:00pm

2 जुलाई

  • सेमीफाइनल 2 (ग्रुप B विजेता बनाम ग्रुप A उपविजेता), द ओवल (लंदन) – 11:00pm

5 जुलाई

फाइनल, (सेमीफाइनल 1 बनाम सेमीफाइनल 2) लॉर्ड्स, (लंदन) 7:00pm

ये भी पढ़ेंः- महिला टी20 विश्व कप 2026 : चौकों की बरसात और स्पिन का चक्रव्यूह, पुरुष क्रिकेट से कितनी अलग है महिलाओं की रणनीति?

 

अन्य प्रमुख खबरें