Cricket Australia Awards: हेड बने सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर, मार्श-डेविड को मिला प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार
खबर सार :-
ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर बने हैं। हेड ने एलन बॉर्डर मेडल जीता है। मिचेल स्टार्क को शेन वॉर्न पुरूष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। मिचले मार्श को पुरूष वनडे और टिम डेविड को टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Cricket Australia Awards: इस सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत ट्रेविस हेड को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर चुना गया है। ट्रेविस हेड ने एलन बॉर्डर मेडल जीतकर कॅरियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने करीब वोटिंग मुकाबले में टीम के साथी एलेक्स कैरी को पीछे छोड़ प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल पर कब्जा जमाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित क्रिकेटरों के सम्मान समारोह में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को यह मेडल दिया गया। हेड ने लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया है।
हेड 153 मत के साथ बने सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेट
ट्रेविस हेड ने 2025-26 सीजन में तीनों फॉर्मेट के कुल 30 मैच में 1,437 रन बनाए। इसमें एशेज सीरीज के पहले मैच में 83 गेंदों पर 123 रन और एडिलेड टेस्ट में 170 रन की पारी शामिल है। हेड को एलन बॉर्डर मेडल के लिए 153 मत मिले, जबकि दूसरे उम्मीदवार विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी थे, जो 1 मत से पिछड़ गए। उन्हें 152 मत मिले। कैरी ने 24 मैचों में 1,079 रन बनाए और एशेज सीरीज के दौरान 28 शिकार किए।
मिचेल स्टार्क को मिला शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब
मिचेल स्टार्क ने शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया। एशेज जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए स्टार्क ने 11 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 57 विकेट लिए। इस दौरान स्टार्क का श्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट रहा। मिचेल मार्श ने पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। टी20 फॉर्मेट के कप्तान मार्श ने 6 मैचों में 304 रन बनाए। विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को पुरुष टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज टी20 शतक है।
मिच मार्श और टिम डेविड ने किया व्हाइट बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन
समारोह के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसॉप ने कहा, "सभी विजेताओं को बधाई, इसमें लगातार दो बार एलन बॉर्डर पदक विजेता ट्रेविस हेड भी शामिल हैं। उनका सीजन शानदार रहा। हेड ने कुछ यादगार पारियां खेलीं, जो उन्हें देखने वाले लकी फैंस के लिए जिंदगी भर की यादें छोड़ गईं। मिचेल स्टार्क दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं, जबकि मिच मार्श और टिम डेविड ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के लिए 2025-26 की गर्मियों में बहुत कुछ हुआ, इसमें एशेज रिटेन करना शामिल था। उनके पास क्रिकेट का एक बड़ा साल आने वाला है, जिसकी शुरुआत डार्विन और मैके में बांग्लादेश के खिलाफ दो-टेस्ट सीरीज से होगी। हेड, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन, स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ कई बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले छठे क्रिकेटर के रूप में खिलाड़ियों के एलीट ग्रुप में शामिल हो गए हैं।
तीनों फॉर्मेट में मेडल जीतने वाले प्लेयरों को बधाई
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के जनरल मैनेजर मेंबर सर्विसेज एंड क्रिकेट ऑपरेशंस ब्रेंडन ड्रू ने कहा, "आज रात के पुरस्कार विजेताओं को और पिछले साल तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीमों से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ट्रेविस हेड को, जो एलन बॉर्डर मेडल के सिर्फ 6वें मल्टीपल-टाइम विनर बने हैं - वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में कितने शानदार खिलाड़ी बन गए हैं, लगातार दो बार अवॉर्ड जीतने के वह पूरी तरह से हकदार हैं।
उन्होंने कहा, "स्टार्क एक अच्छी वाइन की तरह हो गए हैं और टेस्ट बॉलिंग लाइनअप में एक अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का कई बार इनाम पाने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी बनने पर बधाई। मार्श और टिम डेविड को बधाई, जिन्हें उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। दोनों वनडे और टी20 में बार-बार बल्ले से भरोसेमंद रहे। ब्रेंडन ड्रू ने कहा, "पिछले साल को खत्म करते हुए, हम अगले 12 महीनों में अपनी ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीमों के लिए घर और बाहर क्रिकेट के भरे हुए शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-PAK vs WI: पाकिस्तान की हार का सिलसिला थमा, 3 साल बाद विदेशी धरती पर नसीब हुई जीत, पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30